एक्सप्लोरर

'गोद' वाले बयान पर गदर : पीएम मोदी पर कांग्रेस का तीखा वार, बीजेपी ने किया पलटवार

नई दिल्ली/लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोद लिए बेटे वाले बयान पर राजनीति गरम हो गयी है. राहुल और प्रियंका गाधी समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं ने पीएम मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. राजीव शुक्ला और प्रमोद तिवारी तो चुनावी सभाओं में मोदी की मिमिक्री करते भी नज़र आए.

यूपी को किसी को गोद लेने की जरुरत नहीं: प्रियंका गांधी

प्रियंका ने प्रधानमंत्री मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा, ‘यूपी को किसी को गोद लेने की जरूरत नहीं है. यूपी के विकास के लिए उत्तर प्रदेश के युवा ही काफी हैं. यहां दो नौजवान राहुल गांधी जी और अखिलेश यादव जी साथ-साथ मौजूद हैं वो इसी मिट्टी से बड़े हुए हैं’. इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि यूपी का हर युवा नेता बन सकता है.

यह भी पढ़ें: यूपी : हरदोई में पीएम मोदी ने कहा 'यूपी ने गोद लिया है, यूपी ही मेरा माई-बाप है'

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का भी मोदी पर हमला

रायबरेली में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जम कर निशाना साधा. राहुल ने कहा, ''पीएम मोदी ने आपसे फूड पार्क छीन लिया, आपका रोजगार छीना. मेड इन रायबरेली छीना, क्योंकि बदला लेना था.'' इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा, ''चुनाव आते ही मोदी जी को किसानों की याद आती है.''

बीजेपी नेता नलिन कोहली का कांग्रेस पर पलटवार

बीजेपी के नेता नलिन कोहली ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा, '' राहुल गांधी कहते हैं रिश्ते बोलने से नहीं निभाने से बनते हैं... मोदी के कंधों पर देश से भ्रष्टाचार और गरीबी दूर करने की जिम्मेदारी हैं, जिसे वह निभा रहे हैं.''

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का मोदी पर तंज

वहीं कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह तो यहां तक कह गए कि जब महाराष्ट्र में चुनाव होंगे तो मोदी कहेंगे कि वो महाराष्ट्र के भी गोद लिए बेटे हैं. उधर कानपुर में कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला और प्रमोद तिवारी प्रचार कर रहे थे. यहां भी दोनों नेता पीएम मोदी के गोद लिए बेटे वाले बयान का ज़िक्र करना नहीं भूले और पीएम मोदी के बयान की मिमिक्री कर मज़ाक उड़ाया.

ज़ाहिर है गोद लिए बेटे पर छिड़ा विवाद इतनी जल्दी शांत नहीं होने वाला, ना तो कांग्रेस इसे हाथ से निकलने देगी और ना ही बीजेपी पलटवार करने से पीछे हटेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चित्रकूट में बनेगा बचपन डे केयर सेंटर, योगी सरकार से मंजूरी, पहली किश्त जारी
चित्रकूट में बनेगा बचपन डे केयर सेंटर, योगी सरकार से मंजूरी, पहली किश्त जारी
जोधपुर में शादी के नाम पर लड़कियों की दलाली का खेल! दो गिरफ्तार
जोधपुर में शादी के नाम पर लड़कियों की दलाली का खेल! दो गिरफ्तार
UP पुलिस की वर्दी में खिलाड़ी सभालेंगे कानून-व्यवस्था, CM योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
UP पुलिस की वर्दी में खिलाड़ी सभालेंगे कानून-व्यवस्था, CM योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget