एक्सप्लोरर

यूपी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और राज्य के अधिकांश जिलों में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश की वजह से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश की वजह से कई जिलों के दर्जनभर गावों में बारिश का पानी घुस गया है, जिसके चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोंडा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और राज्य के अधिकांश जिलों में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश की वजह से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश की वजह से कई जिलों के दर्जनभर गावों में बारिश का पानी घुस गया है, जिसके चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोंडा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे. इस बीच बारिश की वजह से वाराणसी, इलाहाबाद, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर और गोंडा में गंगा, यमुना और घाघरा के साथ ही सहायक नदियां उफान पर हैं. इससे इन जिलों में दर्जनभर गांवों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. गोंडा में भी एल्गिन चरसड़ी बांध में दरार आने के बाद से वहां के प्रशासन के कान खड़े हो गए हैं. अधिकारियों ने बांध में आई दरार को तुरंत दूर करने का निर्देश जारी किया. गोंडा के प्रभारी मंत्री और सूबे के राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने बताया कि गोंडा में प्रवास के दौरान ही एल्गिन चरसड़ी बांध में दरार आने की सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद ही तुरंत जिले के आला अधिकारियों के साथ देर रात में ही बांध की स्थिति का जायजा लिया और इसकी सूचना मुख्यमंत्री तक पहुंचाई गई. उनहोंने बताया कि मुख्यमंत्री खुद ही शनिवार को गोंडा पहुंचेंगे और एल्गिन चरसड़ी बांध में आई दरार को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. सरकार पूरी तरह से स्थिति पर नजर बनाए हुए है. मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, पिछले कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश का दौर अभी जारी रहेगा. दिन में कई जगहों पर तेज तो कई जगहों पर सामान्य बारिश होने का अनुमान है. पूर्वाचल के कई जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 23 डिग्री, झांसी का 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget