एक्सप्लोरर

तूफान प्रभावित इलाकों में पहुंचे सीएम योगी, अस्पताल में जाना घायलों का हाल

जिले में आए भयंकर तूफान ने सब कुछ हिला कर रख दिया. इस आपदा ने 44 लोगों की जान ले ली और करोड़ों रुपये की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया. सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा दोनों ही आगरा में पीड़ितों से मिले और हाल जाना.

आगरा: जिले में आए भयंकर तूफान ने सब कुछ हिला कर रख दिया. इस आपदा ने 44 लोगों की जान ले ली और करोड़ों रुपये की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया. सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा दोनों ही आगरा में पीड़ितों से मिले और हाल जाना.

शनिवार सुबह योगी आदित्यनाथ एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हाल जाना. वे शुक्रवार की शाम में ही आगरा पहुंच गए थे. समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी लगातार सीएम ने ना होने पर सवाल उठा रहे थे. सभी का कहना था कि प्रदेश आपदा से जूझ रहा है जबकि सीएम चुनाव प्रचार कर रहे हैं.

तूफान प्रभावित इलाकों में पहुंचे सीएम योगी, अस्पताल में जाना घायलों का हाल

तूफान ने पशु-पक्षियों पर भी बरसाया कहर, सैकडों की तादाद में हुई मौत

सुबह उठ कर उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की जिसके बाद घायलों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे. यहां पर सीएम ने मरीजों से बातचीत की, उनका हाल जाना और मदद का आश्वासन दिया. उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

इसके बाद वो खेरिया हवाई अड्डे पहुंचे और तूफान प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए रवाना हो गए.

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भी जाना पीड़ितों का हाल

तूफान प्रभावित इलाकों में पहुंचे सीएम योगी, अस्पताल में जाना घायलों का हाल

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी पीड़ित परिवारों से मिले और घायलों का हाल जाना. उन्होंने अधिकारियों से घायलों की हर संभव मदद करने को कहा. उन्होंने डॉक्टरों को भी निर्देश दिए कि पीड़ितों का बेहतर इलाज किया जाए.

यूपी से टला नहीं है आंधी-तूफान का खतरा, केन्द्र से मांगी 153 करोड़ की मदद

सबसे पहले डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा लाव लश्कर के साथ खेरागढ़ तहसील पहुंचे और मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये के चैक बांटे. उन्होंने कहा कि जिनके पशु मर गए हैं, जिनकी फसलों का नुकसान हुआ है उन्हें भी मुआवजा दिया जाएगा.

आगरा का हाल बेहाल

आपको बता दें कि अकेले आगरा में तूफान के कारण 44 लोगों की मौत हो गई है. खैरागढ़ तहसील में 21 लोगों की जान गई है. एबीपी न्यूज़ की टीम तूफान प्रभावित इलाकों में पहुंची और हालातों का जायजा लिया. कई गांवों में बिजली के खंबे उखड़ गए जिसके कारण पिछले दो दिनों से यहां बिजली नहीं है.

उत्तर भारत के कई राज्यों में आज भी आंधी-तूफान की चेतावनी है. गृह मंत्रालय ने यूपी, बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है. दो दिन पहले आए आंधी-तूफान में 124 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे.

तूफान प्रभावित इलाकों में पहुंचे सीएम योगी, अस्पताल में जाना घायलों का हाल

आगरा में मौसम के मद्देनजर 72 घंटे का अलर्ट

मौसम विभाग ने मौसम के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में सोमवार तक अगले 72 घंटे का अलर्ट जारी किया है. आगरा के जिला मजिस्ट्रेट गौरव दयाल ने किसी भी आपदा के प्रबंधन के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है. यह चेतावनी बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात शहर में 132 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी तूफान के साथ आई भारी बारिश व ओलावृष्टि के बाद जारी की गई.

महिला के सिर में जा घुसी आंधी में उड़ती हुई टीन, दर्दनाक मौत

इस आंधी-तूफान में 44 लोगों की मौत हो गई और करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हो गया. एसएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने 44 शवों का पोस्टमार्टम किया है. मृतकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है. एक अधिकारी ने कहा कि आगरा में 20 दिनों में दो विनाशकारी तूफान आए हैं. करीब 1,400 से ज्यादा गांवों में बिजली की आपूर्ति ठप है.

ट्रेनें अभी भी देर से चल रही हैं. ताजमहल सहित ऐतिहासिक इमारतों को व्यापक तौर पर नुकसान पहुंचा है. ताज की मीनारों के दो लड़की के दरवाजे क्षतिग्रस्त हुए हैं और परिसर में कई पेड़ गिर गए हैं. डिविजनल कमिश्नर के.राम मोहन राव व दयाल ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे साथ तो कोई नहीं गया...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठा रहे सपाईयों को स्पीकर ने घेरा
'मेरे साथ तो कोई नहीं गया...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठा रहे सपाईयों को स्पीकर ने घेरा
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
राम मंदिर दान चोरी का मामला, आज अयोध्या पहुंचेगी नई SIT टीम
राम मंदिर दान चोरी का मामला, आज अयोध्या पहुंचेगी नई SIT टीम
राज ठाकरे ने किया सिद्धिविनायक मंदिर में चढ़ावा चोरी का दावा! न्यास के अध्यक्ष ने दिया जवाब
राज ठाकरे ने किया सिद्धिविनायक मंदिर में चढ़ावा चोरी का दावा! न्यास के अध्यक्ष ने दिया जवाब

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget