एक्सप्लोरर

खजाना खाली था लेकिन एक साल में ही प्रदेश को बुरे हालातों से बाहर निकाला: योगी

यूपी सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर 'एक साल नई मिसाल' कार्यक्रम के तहत सीएम ने आज एक साल के काम का ब्यौरा पेश किया. इस मौके पर उन्होंने बताया कि किस तरह उनके सामने चुनौतियां थीं और इन चुनौतियों को उन्होंने कैसे पार किया.

लखनऊ: यूपी सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर 'एक साल नई मिसाल' कार्यक्रम के तहत सीएम ने आज एक साल के काम का ब्यौरा पेश किया. इस मौके पर उन्होंने बताया कि किस तरह उनके सामने चुनौतियां थीं और इन चुनौतियों को उन्होंने कैसे पार किया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,"यूपी सरकार के एक साल के सफल आयोजन पर मैं सभी का स्वागत और अभिनंदन करता हूं. आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विकास और सुशासन के सपने को साकार करने के लिए आज से ठीक एक साल पहले 19 मार्च 2017 को हमारी सरकार ने शपथ ग्रहण की थी."

उन्होंने कहा,"उत्तर प्रदेश की जनता ने परिवर्तन, विकास के साथ-साथ शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पीएम के साथ खुद को जोड़ा जिसका परिणाम था कि बीजेपी और सहयोगी दलों को प्रचंड बहुमत मिला. जनता ने नई आशा और उम्मीद के साथ सरकार बनाने में योगदान दिया."

सीएम ने कहा,"पिछले एक साल से सरकार ने क्या किया है, एक साल नई मिसाल पुस्तिका और डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से बताया जाएगा. हालांकि किसी भी सरकार के काम का मूल्यांकन एक साल में मुमकिन नहीं और वो भी यूपी में जहां जंगल राज और गुंडा राज रहा हो, विकास की योजनाएं ठप पड़ी रही हों. उस प्रदेश के लिए ये एक चुनौती से कम नहीं."

योगी ने कहा,"हमारी सरकार ने टीम बना कर जनता के लिए जो किया वो जनता के सामने है. ये हमारा सौभाग्य है कि अन्तोदय के सपने को साकार करने के लिए हमने जो प्रयास शुरु किए वो सफल होते दिख रहे हैं. हमारी पार्टी ने चुनावों से पहले एक लोक कल्याण संकल्प पत्र प्रस्तुत किया था. इसी के बल पर हमारी सरकार योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का काम कर रही है."

उन्होंने कहा,"आप जानते हैं कि यूपी की राजनीति किस चीज के लिए बदनाम थी. लेकिन हमारी सरकार ने इस तरह की राजनीति से प्रदेश को मुक्त किया और अब प्रदेश का किसान, नौजवान, दलित, वंचित और अंतिम पायदान पर खडा शख्स भी हमारे एजेंडे का हिस्सा है."

मुख्यमंत्री ने कहा,"हमने जब पदभार ग्रहण किया तो खजाना खाली था, वीआईपी कल्चर लागू था, गुंडाराज की स्थिति थी, किसान आत्महत्या कर रहा था, निवेश करने की बात तो सपना थी, प्रदेश में भय और दहशत का माहौल था, भर्तियों पर रोक लगी थी, पीएम के दिशानिर्देश में हमने काम शुरु किया और उन हालातों से प्रदेश को निकाला."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget