एक्सप्लोरर

एक्शन में सीएम योगी, प्रतापगढ़ में अधिकारियों को हड़काया, दलित के घर खाना भी खाया

योगी आदित्यनाथ के इन दौरों को 2019 चुनाव की नजर से देखा जा रहा है. जनता का मूड जानने के लिए योगी आदित्यनाथ खुद जनता के बीच जा रहे हैं.

लखनऊ: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले जनता का मूड जानने के लिए ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं. सोमवार को वो प्रतापगढ़ पहुंचे. यहां योगी ने कंधई मधुपुर गांव में लोगों की चौपाल लगाई, उनकी समस्याएं सुनीं और पूछा कि क्या सरकारी स्कीमों की फायदा उन्हें मिला?

मुख्यमंत्री के सवाल के जवाब में ज्यादातर लोगों ने इनकार कर दिया. इसके बाद सीएम योगी ने सबके सामने अधिकारियों से जवाब मांगा. योगी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कल तक यहां कैंप लगाकर राशनकार्ड सत्यापन का कार्य हो जाना चाहिए. योगी ने सीडीओ से लेकर डीएम तक को मंच पर लतब कर लिया. सीएम योगी ने अस्पताल और अनाज मंडी का औचक निरीक्षण भी किया.

दलित के घर खाया खाना, राहुल गांधी पर हमला चौपाल के बाद योगी दलित दयाराम सरोज के घर पहुंचे और जमीन पर बैठकर परिवार के संग खाना खाया. यूपी में 21 प्रतिशत दलित आबादी है. योगी रात में गांव के ही सरकारी हाईस्कूल में ही रुके. दलितों के मुद्दे पर राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दलित नहीं वो हमारे लिए जनार्दन का एक स्वरूप है. इस देश के संविधान को अगर किसी से खतरा है तो कांग्रेस से है. राहुल गांधी से खतरा है, इन्होंने न्यायपालिका तक को नहीं छोड़ा. इन लोगों ने पूरे देश का माहौल खराब करने की कोशिश की है.

जब अचानक सीएम योगी ने काफिला रुकवाकर सड़क खोदने को कहा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का क़ाफ़िला तेज़ी से बढ़ रहा था. अचानक मुख्यमंत्री की गाड़ी में ब्रेक लगी, वे कार से नीचे उतरे. अधिकारी भी दौड़ते हुए उनके पास पहुंचे. जिस सड़क पर योगी खड़े थे, वो नई बनी थी. सीएम ने प्रतापगढ़ के डीएम से सड़क की जांच कराने को कहा. उन्होंने कहा हम इसका क्वालिटी टेस्ट करा लेंगे लेकिन योगी नहीं माने. उन्होंने तुरंत सड़क की खुदाई के आदेश दे दिए.

आनन फ़ानन में बेलचा लेकर सरकारी कर्मचारी वहां पहुंच गए, सड़क की खुदाई शुरू हो गई. यूपी की राज्य मंत्री स्वाति सिंह भी योगी के साथ थीं. मज़दूरों ने फावड़े से सडक में गड्ढा किया, उसके नमूने लिए. जिसका टेस्ट लैब में होगा लेकिन योगी सड़क की क्वालिटी से संतुष्ट दिखे. वैसे यूपी में सड़कों के खराब बनने की शिकायतें आम हैं. योगी ने सीएम बनते ही राज्य की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की अभियान शुरू किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिरंगा विवाद मामले में घिरीं महबूबा मुफ्ती, गिरफ्तारी की उठी मांग
तिरंगा विवाद मामले में घिरीं महबूबा मुफ्ती, गिरफ्तारी की उठी मांग
'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
मुंबई मेयर बंगले का 2.9 करोड़ का टेंडर, विपक्ष ने खड़े किए सवाल
मुंबई मेयर बंगले का 2.9 करोड़ का टेंडर, विपक्ष ने खड़े किए सवाल

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget