एक्सप्लोरर

हमीरपुर: अखिलेश की सभा में मुआवजे को लेकर किसानों का हंगामा, उछाली कुर्सियां

हमीरपुर: यूपी के हमीरपुर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सभा में आज जमकर हंगामा हुआ. मुआवजे को लेकर किसानों ने अखिलेश की सभा में कुर्सियां भी उछालीं.

सीएम अखिलेश यादव को यहां डायल 100 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना था. लेकिन उससे पहले ही हमीरपुर और कानपुर के कुछ किसानों ने हंगामा कर दिया. किसानों ने अखिलेश की भी नहीं सुनी और कुर्सियां फेकंने लगे.

आपको बता दें कि हंगामा करने वाले किसानों की जमीन पर घाटमपुर में पावर प्लांट बन रहा है. किसानों का आरोप है कि उन्हें अभी तक मुआवजा नहीं मिला.

akhilesh-580x395

पैसा नहीं, लेनदेन होता है काला-सफेद: अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को हमीरपुर यूपी पुलिस की डायल 100 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई. ये गाड़ियां जालौन, महोबा और हमीरपुर जिले के लिए दी गई हैं. इस दौरान अखिलेश ने केंद्र सहित विपक्षी पार्टियों पर हमला किया.

सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि पैसा काला-सफेद नहीं होता बल्कि लेन-देन काला-सफेद होता है. उन्होंने बुंदेलखंड इलाके में खुले में घूम रहे पशुओं के खाने और इलाज की व्यवस्था के इंतजाम का आश्वासन दिया.

दो साल पहले किसने दिया था अच्छे दिन का नारा ?

अखिलेश ने कहा, "यहां जितने लोग बैठे हो बताओ कि अच्छे दिन का नारा दो साल पहले किसने दिया था. शायद आप समझ पाए या न समझ पाए कि अच्छे दिन क्या हैं, लेकिन मैं मुख्यमंत्री होने के नाते जानना चाहता हूं कि अच्छे दिन क्या हैं. वही अच्छे दिन लाने वाले ने सभी को लाइन में खड़ा कर दिया."

हमीरपुर: अखिलेश की सभा में मुआवजे को लेकर किसानों का हंगामा, उछाली कुर्सियां

उन्होंने कहा, "हमारे गरीब और किसान भाइयों यह मत समझना कि 500 व 1000 रुपये बंद होने से कालाधन खत्म हो जाएगा. इसके लिए हमें लड़ना होगा. पैसा कोई काला-सफेद नहीं होता. पहले दिन से कह रहा हूं कि लेन-देन काला-सफेद होता है, पैसा नहीं."

बीजेपी सरकार ने किया पूरी अर्थव्यवस्था को चौपट करने का काम

अखिलेश ने कहा, "हमने कालेधन वाले, भ्रष्टाचार करने वाले को लाइन में लगवा दिया. पूरी अर्थव्यवस्था को चौपट करने का काम बीजेपी सरकार ने किया है. झांसी सहित पूरे यूपी में समाजवादी सरकार ने काम किया है. 500 बेड का अस्पताल दिया है, वो बनकर तैयार हो गया है. बांदा के मेडिकल कॉलेज को भी बढ़ाया. एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी बनाई, लेकिन पानी का इंतजाम नहीं हो पाया. हाथीवाले लोग (बीएसपी) इसके लिए जिम्मेदार हैं."

उन्होंने कहा, "पहले शिकायत करने आप थाने में जाते थे. अब किसी गरीब को या किसी परेशान को डायल 100 से सहायता मिलेगी. 100 नंबर की इतनी बड़ी व्यवस्था कहीं नहीं हुई, जितनी यूपी में हुई है. यह देश में उदाहरण बनने जा रहा है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
Manjalpur By-Election 2026 Results LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? आज आएंगे नतीजे
LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? आज आएंगे नतीजे
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
दतिया उपचुनाव के नतीजे आज, कई नेताओं की परीक्षा; भोपाल से दिल्ली पहुंचेगी गूंज
दतिया उपचुनाव के नतीजे आज, कई नेताओं की परीक्षा; भोपाल से दिल्ली पहुंचेगी गूंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget