एक्सप्लोरर

LJP के चिराग पासवान ने दिया 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' का नारा, 14 अप्रैल को घोषणापत्र का होगा ऐलान

पटना में संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी के लिए 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' का नया नारा दिया.एलजेपी 14 अप्रैल को एक बड़ी रैली करने जा रही है जिसमें घोषणापत्र का एलान भी किया जाएगा.

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नया नारा दिया है. चिराग ने 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' के नारे के साथ चुनाव का अभी से बिगुल बजा दिया है. दरअसल पटना में आज बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक थी और इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई. बिहार प्रदेश के पूरे प्रदेश कमिटी की घोषणा की गई जिसमें तमाम उपाध्यक्ष, सचिव और महासचिव की घोषणा की गई. इसमे 2020 के चुनावों को लेकर भी चर्चा की गई.

चिराग पासवान ने सौंपी जिम्मेदारी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, "विधायक राजू तिवारी के ऊपर भी बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि 2020 में केंद्रीय संसदीय बोर्ड की ओर से इन्हें तमाम अधिकारियों की सूची बनाने को कहा गया है. इन्हीं के द्वारा केंद्रीय संसदीय बोर्ड को उन प्रत्याशियों के नाम भेजेने होंगे जो 25 हजार सदस्य अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में बनाएंगे. साथ ही बूथ कमिटी का गठन भी उन्हीं को करना है. जो सदस्य इन मानदंड पर खरे उतरते हैं उन्ही का नाम केंद्रीय संसदीय बोर्ड में जायेगा."

14 अप्रैल को होगी बड़ी रैली

चिराग पासवान ने बताया, "14 अप्रैल को हमारी पार्टी पटना के गांधी मैदान में एक बड़ी रैली करने जा रही है. उस रैली की तैयारी और रैली के नाम को लेकर भी चर्चा हुई. तमाम बिहार कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा नाम दिया गया कि हम बिहार फर्स्ट के नाम से ये रैली करेंगे. एक यात्रा मेरे द्वारा की जाएगी जो बिहार के हर जिले से होते हुए 14 अप्रैल को गांधी मैदान में समाप्त होगी. 21 फरवरी से इस यात्रा की शुरुआत होगी.

उन्होंने बताया, "बिहार फर्स्ट का नाम तमाम कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा सुझाया गया है. हमें बिहार को देशभर में नंबर वन बनाना है. जितने भी महत्वपूर्ण संस्थान हैं, शिक्षा से लेकर सभी जगहों पर केवल बिहारी ही हों इसी सोच के साथ हम चुनाव में जा रहे हैं. इसके लिए घोषणा पत्र का ऐलान भी रैली के दिन ही होगा. इसके लिए मेरे अध्यक्षता में एक समिती का गठन किया जाएगा जहां पर बिहार को नम्बर वन बनाने में क्या क्या जरूरत है, जिसमें मेरी सोच के साथ-साथ बाकी सदस्यों की सोच को भी शामिल किया जाएगा."

बिहार को बनाना है नंबर 1

चिराग ने बताया कि "20-20 के नाम से विजन डॉक्यूमेंट और समिती का गठन होगा. ये समिति 20 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंप देगी जिसमें बिहार को नम्बर वन बनाने के जो भी तरीके हैं. वो उसमे सम्मिलित होंगे. इसमें हम अकेले नहीं हैं. हमारे मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सभी की यही राय है कि बिहार को नंबर वन पर लेकर जाना है और हर क्षेत्र में चाहे वो शिक्षा हो स्वास्थ्य हो या इंफ्रास्ट्रक्चर सभी शामिल हैं."

दिल्ली चुनाव पर कहा शाहीन बाग का मुद्दा खत्म

शाहीन बाग को लेकर चिराग पासवान ने कहा, "चुनाव में मैं खुद प्रचार करने गया था और मेहनत भी काफी की है 11 तारीख को आने वाले नतीजों में एनडीए की ही सरकार बनेगी. जहां तक सवाल शाहीन बाग की है तो ये विषय ही क्यों उठ रहा है? ये इतना लंबा प्रदर्शन आखिर क्यों चल रहा है? मैंने संसद में भी यही प्रश्न किया था इस प्रदर्शन का कोई कारण ही नहीं है. जिन विषयों को लेकर ये प्रदर्शन किया जा रहा है वो विषय है ही नहीं. सीएए को लेकर प्रधानमंत्री और तमाम लोग बयान दे रहे हैं कि इससे किसी की नागरिकता नहीं छिनने वाली है. भारत के किसी नागरिक को इसमें परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज दिल्ली का चुनाव खत्म हुआ है तो इसी के साथ धीरे धीरे ये मुद्दा भी खत्म हो जाएगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का चुनावी शंखनाद, बताया क्या है उनकी प्राथमिकता
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का चुनावी शंखनाद, बताया क्या है उनकी प्राथमिकता
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget