एक्सप्लोरर

बिहारः RJD की ‘थाली वॉर’ में बच्चे भी हुए शामिल, खूब की मस्ती

आरजेडी ने रविवार को 'गरीब अधिकार दिवस' का आयोजन किया. इसके तहत आरजेडी समर्थकों ने जगह-जगह थाली बजाकर सरकार को घेरा.

पटनाः  चुनावी साल में रणनीति के तहत आरजेडी ने 'गरीब अधिकार दिवस' का आयोजन किया. ठीक 11 बजे 11 मिनट के लिए आरजेडी समर्थकों ने जगह जगह थाली बजाकर सरकार को घेरा. इस आयोजन में छोटे बच्चों ने भी जमकर हिस्सा लिया. थाली-कटोरे की गूंज पर बच्चे झूमते नज़र आए. बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के सरकारी आवास के सामने हाथों में थाली और डंडे लिए छोटे-छोटे बच्चे भी प्रदर्शन में शामिल हो गए.

दरअसल, छात्र आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के लिए स्वास्थ्य मंत्री के आवास को चुना. इस दौरान उनके साथ स्थानीय स्लम बस्ती के लोग और उनके घर के छोटे बच्चों ने भी हाथ में थाली पकड़ ली. छोटे बच्चों को ताली और थाली की सियासत से कोई लेना देना नहीं था पर इस आयोजन में उन्होंने खूब मजे किये. मंगल पांडेय आवास के बाहर डांस करते नज़र आए.

तेजप्रताप के समर्थक और छात्र नेता आकाश यादव ने कहा कि ये अमंगल पाण्डे हैं और इनके द्वारा इस महामारी में गरीबों को कोई सहायता नहीं दी गई यहां तक कि उन्हें खाना तक नही दिया गया इसलिए आज आरजेडी के कार्यकर्ता तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के नेतृत्व में गरीब अधिकार दिवस मनाने का काम कर रहे हैं और इस सोयी हुई सरकार को गरीबों के अधिकारों के मांग के साथ-साथ इनको जगाने का काम कर रहे हैं.

आकाश यादव ने कहा, ''हम लोगों ने इसके लिए स्वास्थ्य विभाग मंत्री के आवास को चुना है क्योंकि इस महामारी में सबसे बुरा हाल किसी मंत्रालय का रहा तो वो स्वास्थ्य मंत्रालय का रहा. बिहार के सभी अस्पतलों मे कोरोना जांच की व्यवस्था अभी तक नहीं की गई है और अब तक स्वास्थ्य मंत्री अपने घर से नही निकले न किसी अस्पताल गए और न ही किसी क्वॉरन्टीन सेंटर का दौरा ही किया और उन्होंने न ही किसी गरीब शोषित से मिलने की कोशिश की.

इसके साथ ही अशोक यादव ने कहा, '‘इसलिए आज हम लोग इनके दरवाजे पर गरीब जनता के साथ थाली पीटकर इन्हें जगाने का काम कर रहे हैं ताकि ये जागे और रैली में न जाकर आस्पतलों में जाकर भ्रमण करें. हमने लॉकडाउन में इन गरीबों को खाना दिया सैनेटाइजर देने का काम किया मास्क दिए सरकार ने क्या किया सरकार ने इन्हें बेवकूफ बनाने का काम किया.''

बिहारः तेजस्वी को JDU सांसद ललन सिंह का जवाब, कहा- चुनाव बाद भी थाली ही पीटते रह जाएंगे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI चार्ज: CM उमर अब्दुल्ला का केंद्र को समर्थन, 'जब कोई चीज मुफ्त...'
UPI चार्ज: CM उमर अब्दुल्ला का केंद्र को समर्थन, 'जब कोई चीज मुफ्त...'
UCC के विरोध में मुस्लिम नेता, अब शरद पवार गुट ने कहा, 'गलतफहमी है कि...'
UCC के विरोध में मुस्लिम नेता, अब शरद पवार गुट ने कहा, 'गलतफहमी है कि...'
अधिकारियों के लापरवाह रवैये से छात्रों के सपने चकनाचूर, HC की तल्ख टिप्पणी
अधिकारियों के लापरवाह रवैये से छात्रों के सपने चकनाचूर, HC की तल्ख टिप्पणी
बिजनौर में थप्पड़ का खूनी इंतकाम! टीचर की गोली मारकर हत्या
बिजनौर में थप्पड़ का खूनी इंतकाम! टीचर की गोली मारकर हत्या

वीडियोज

Lucknow Hit and Run Case: लव जिहाद के शैतान का डरावना खेल, पब्लिक के सामने गर्लफ्रेंड पर चढ़ा दी कार
हाइवे पर कारों की टक्कर..हादसा भयंकर। Jordan। Amman Accident। Viral News
Janhit with Chitra Tripathi : UPI पर चार्ज, अमेरिका को फायदा ? | UPI Payment Charges | Rahul Gandhi
Janhit With Chitra Tripathi: दो बाबाओं की 'टक्कर', Dhirendra Shastri ने किस बाबा का 'पर्चा' निकाला ?
Saudi-Houthi War Update : सऊदी हूती युद्ध पर ताजा हालात | Middle East Conflict | Yemen | Makka

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-पाकिस्तान सीमा आयोग पर भड़का MEA, कहा- 'गैर-कानूनी और जबरन कब्जा...'
चीन-पाकिस्तान सीमा आयोग पर भड़का MEA, कहा- 'गैर-कानूनी और जबरन कब्जा...'
UP चुनाव: सुभासपा की बड़ी मांग, 35-40 सीटों के साथ डिप्टी CM पद चाहिए
UP चुनाव: सुभासपा की बड़ी मांग, 35-40 सीटों के साथ डिप्टी CM पद चाहिए
IPL 2027 में नहीं होगा इम्पैक्ट प्लेयर का नियम? ऑक्शन से पहले आया अपडेट
IPL 2027 में नहीं होगा इम्पैक्ट प्लेयर का नियम? ऑक्शन से पहले आया अपडेट
अब इस राज्य में टैक्स फ्री हुई 'हनुमान अंश', बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ से ज्यादा कर चुकी है कमाई
दो राज्यों में टैक्स फ्री हुई 'हनुमान अंश', बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ के हो चुकी है पार
UPI विवाद: राहुल गांधी के बयान पर भड़के BJP अध्यक्ष - ‘विपक्ष की बेचैनी...’
UPI विवाद: राहुल गांधी के बयान पर भड़के BJP अध्यक्ष - ‘विपक्ष की बेचैनी...’
असदुद्दीन ओवैसी के UCC वाले बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार - ‘आप जिन्ना...’
असदुद्दीन ओवैसी के UCC वाले बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार - ‘आप जिन्ना...’
ऑफिस पहुंचकर भी गर्मा गर्म रहेगा टिफिन का खाना, ये तरीके आएंगे काम
ऑफिस पहुंचकर भी गर्मा गर्म रहेगा टिफिन का खाना, ये तरीके आएंगे काम
संजुक्ता पराशर को क्यों कहते हैं असम की आयरन लेडी? अब मिली बड़ी जिम्मेदारी 
संजुक्ता पराशर को क्यों कहते हैं असम की आयरन लेडी? अब मिली बड़ी जिम्मेदारी 
Embed widget