बिहार: शौचालय की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत
पानापुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद सज्जाद ने बताया कि मृतकों की पहचान पिंकु कुमार साह, अमित पासवान और भोला यादव के रूप में की गई है.

छपरा: बिहार के सारण जिले में गुरुवार को एक निर्माणाधीन शौचालय की टंकी में दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, धनौती गांव के रहने वाले रंजीत साह के मकान में नवनिर्मित शौचालय की टंकी की सेंट्रिंग खोलने के लिए चार मजदूर टंकी के अंदर गए. मजदूरों को टंकी के भीतर सांस लेने में दिक्कत होने लगी. इसके बाद गांव के लोगों ने एक मजदूर को किसी तरह टंकी से बाहर निकाला गया लेकिन तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई.
नीतीश के राज में स्कूली बच्चों ने सड़क पर खाया खाना, खौफ के साए में काटनी पड़ी पूरी रात
पानापुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद सज्जाद ने बताया कि मृतकों की पहचान पिंकु कुमार साह, अमित पासवान और भोला यादव के रूप में की गई है. सज्जाद ने बताया कि पीड़ित को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
Source: IOCL

























