एक्सप्लोरर

ऑनलाइन फार्मेसी के खिलाफ देशभर में बंद रहीं दवा की दुकानें, लोगों को हुईं काफी परेशानियां

नई दिल्ली: केंद्र सरकार की नई दवा नीति के विरोध में देशभर के नौ लाख दवा व्यापारी मंगलवार को एक दिन की हड़ताल पर रहे. इस दौरान दवाएं न मिलने से मरीज औऱ उनके परिजन काफी परेशान हुए. व्यापारियों का कहना है कि जब दवा ऑनलाइन बेची जाएगी तो लाखों केमिटस्टों की रोजी-रोटी छिन जाएगी.

''...तो छिन जाएगी लाखों केमिटस्टों की रोजी-रोटी''

खुदरा दवा औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष संदीप नांगिया ने कहा कि जब दवा ऑनलाइन बेची जाएगी तो लाखों केमिटस्टों की रोजी-रोटी छिन जाएगी. ऑनलाइन दवा बिक्री कराने वाले ठेकेदारों से सांठगांठ कर केंद्र सरकार ने जो नीति बनाई है, वह जनविरोधी है. इस नीति के खिलाफ मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल रखी गई, जो पूरी तरह सफल रही. उन्होंने कहा, "मरीजों को दवा नहीं पाई, इससे लोग परेशान हुए. इसका हमें भी अफसोस है, मगर इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है."

दवा व्यापारियों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार ने दवा कारोबार करने के लिए जो नियम, कानून बनाए हैं, उससे दवा का कारोबार करना मुश्किल हो जाएगा. दवा कारोबारी आर्थिक संकट से जूझेंगे और बेरोजगारी बढ़ेगी. इसके अलावा आम लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ेगी."

'...तब तक दवा कारोबारी जारी रखेंगे आंदोलन'

कारोबारियों ने कहा कि केंद्र सरकार जब तक अपनी दमनकारी नीतियों में संशोधन नहीं करती है, तब तक दवा कारोबारी आंदोलन जारी रखेंगे. इस मौके पर देश के हर शहर में दवा कारोबारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा.

हापुड़ से आए केमिस्ट एंड ड्रेग्सिट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि मेडिकल कारोबारियों की मुसीबत बढ़ने के साथ-साथ मरीजों की भी दिक्कतें बढें़गी. कारोबारियों के लिए बनाए गए नए नियमों को तुरंत बदला जाना चाहिए.

दवा कारोबारियों की हड़ताल होने से काफी लोग दवाओं के लिए भटकते रहे. वैसे अस्पतालों के अंदर जो मेडिकल स्टोर संचालित है, वह बंदी से दूर रखे गए, ताकि मरीजों को दिक्कत न हो. इसके बाबजूद सुबह से लेकर शाम तक काफी लोग दवा खरीदने के लिए भटकते नजर आए.

नई नीति के विरोध में हड़ताल पर दवा व्यापारी, इलाहाबाद में जबरदस्त असर

ऑनलाइन दवा बेचे जाने को केंद्र सरकार से वैधता मिल जाने से चिंतित दवा कारोबारियों ने मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल रखी. इलाहाबाद में भी दवा व्यापारियों की इस हड़ताल का जबरदस्त असर दिखाई दिया. यहां थोक और फुटकर सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहीं.

इस दौरान इलाहाबाद के हड़ताली दवा व्यापारी जगह-जगह प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे और केंद्र सरकार से नई दवा नीति को वापस लिए जाने व ई पोर्टल सिस्टम को ख़त्म किये जाने की मांग कर रहे हैं. हालांकि हड़ताल की वजह से मरीजों और उनके तीमारदारों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. दवाएं नहीं मिलने से लोगों को दर- दर भटकना पड़ रहा है. हड़ताली व्यापारियों का आरोप है केंद्र सरकार विदेशी ताकतों के दबाव में उनके रोजगार को ख़त्म कर देना चाहती है.

जानें क्या हैं उनकी मांगे ?

आपको बता दें कि ई पोर्टल समेत तमाम दूसरे मुद्दों को लेकर देश भर के दवा व्यापारी मंगलवार को अपना कामकाज ठप्प कर हड़ताल पर रहे. व्यापारियों की यह देश व्यापी हड़ताल केंद्रीय ई पोर्टल की व्यवस्था को खत्म करने, केंद्रीय दवा क़ानून में बदलाव किये जाने, व्यापारियों का शोषण बंद किये जाने, रिन्यूवल फीस की बढ़ोत्तरी को खत्म किये जाने जैसी मांगों को लेकर है. व्यापारियों ने धमकी दी है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं की गईं तो वह बेमियादी हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget