एक्सप्लोरर

पहले बीजेपी अपने मुस्लिम नेताओं के नाम बदले फिर जिलों के नाम बदले: ओमप्रकाश राजभर

नाम बदलने पर सहयोगी बीजेपी पर भड़के ओमप्रकाश राजभर ने कहा, बीजेपी पहले अपने मुस्लिम नेताओं के नाम बदले फिर जिलों के नाम बदले.

नई दिल्ली: शहरों के नाम बदलने पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी पर निशाना साधा है. नाम बदलने पर सहयोगी बीजेपी पर भड़के ओमप्रकाश राजभर ने कहा, बीजेपी पहले अपने मुस्लिम नेताओं के नाम बदले फिर जिलों के नाम बदले. बता दें कि ओमप्रकाश राजभर की पार्टी उत्तर प्रदेश में बीजेपी के साथ गठबंधन में हैं. राजभर पहले भी अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं.

दरअसल, पश्चिमी उत्तर-प्रदेश में बीजेपी के बड़े हिन्दूवादी नेताओं में शुमार संगीत सोम ने फैजाबाद का नाम अयोध्या किये जाने के महज 48 घंटों के अंदर मुजफ्फरनगर का नाम बदलने की मांग की. अब अगले 24 घंटों बाद उन्होंने एलान कर दिया कि संस्कृति के 'कलंकों' को मिटाने के लिए बीजेपी दिल्ली और गाजियाबाद का नाम बदलने से भी गुरेज नहीं करेगी.

हिन्दूवादी संगठन के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे बीजेपी विधायक संगीत सोम ने कहा कि देश और प्रदेश में ऐसे बहुत से शहर हैं जिनके नाम मुस्लिम आक्रान्ताओं की याद दिलाते हैं. इन आक्रान्ताओं ने देश की संस्कृति को बिगाड़ने का काम किया. मुगल आक्रान्ताओं ने देश की संस्कृति की पहचान मंदिरों और ऐसे तमाम स्थलों को खत्म करने का काम किया.

संस्कृति बचाने के लिए गाजियाबाद और दिल्ली का नाम बदलने से भी गुरेज नहीं करेगी बीजेपी: संगीत सोम

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कुछ महीनों पहले मुगलसराय जंक्शन का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ऊपर कर दिया था, वहीं इलाहाबाद का नाम भी प्रयागराज कर दिया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या शहर में दीपोत्सव कार्यक्रम में फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया है. इन्हीं सारे बदलावों को लेकर ओमप्रकाश राजभर का बयान सामने आया है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget