एक्सप्लोरर

वृंदावन में 70 मंजिला मंदिर का निर्माण रोकने के लिए एनजीटी में याचिका

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में इस्कॉन द्वारा बनाए जा रहे 70 मंजिला मंदिर के निर्माण पर रोक लगाने की मांग करते हुए गुरुवार को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में एक याचिका दायर की गई.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में इस्कॉन द्वारा बनाए जा रहे 70 मंजिला मंदिर के निर्माण पर रोक लगाने की मांग करते हुए गुरुवार को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में एक याचिका दायर की गई. याचिका में कहा गया है कि इस ऊंचे मंदिर के निर्माण से भूजल का स्तर गिर जाएगा और पर्यावरण को नुकसान पहुंचेगा. याचिका स्वीकार करते हुए एनजीटी के चेयरपर्सन न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल ने इस्कॉन और केंद्रीय भूजल प्राधिकरण को नोटिस जारी करते हुए 31 जुलाई तक जवाब दाखिल करने को कहा है. मंदिर निर्माण को अवैध करार देते हुए याचिका में कहा गया है कि धार्मिक पर्यटन का झूठा बहाना बनाया जा रहा है और इस निर्माण से यमुना नदी की स्थिति और खराब हो जाएगी. इंटरनेशनल सोसायटी फॉर कृष्ण कंशसनेस (इस्कॉन) द्वारा निर्माणाधीन वृंदावन चंद्रोदय मंदिर का लक्ष्य दुनिया में सबसे ऊंची धार्मिक इमारत बनाने का है. इस मंदिर की आधारशिला 16 नवंबर 2014 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रखी थी. मणिकेश चतुर्वेदी द्वारा दायर याचिका में मंदिर का निर्माण कार्य तत्काल रोकने की मांग की गई है. उन्होंने दावा किया है कि निर्माणाधीन मंदिर की जमीन वृंदावन नगरपालिका की विवादित जमीन है. याचिका में कहा गया है कि मंदिर परिसर में एक कृत्रिम नदी बनाया जाना प्रस्तावित है. इसके लिए जल का दोहन भूमि से किया जाएगा जो भूमिगत जल के स्तर को और घटाएगा और जिसका असर यमुना पर पड़ेगा. मंदिर का निर्माण 62 एकड़ भूमि में किया जा रहा है, जिसमें मंदिर की संरचना पांच एकड़ भूमि पर खड़ी होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल
'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget