एक्सप्लोरर

क्यों नहीं किसी मुसलमान को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया: पासवान

केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने उत्तर प्रदेश के विरोधी राजनीतिक दलों को आड़े हाथ लेते हुए उनसे सवाल किया कि उन्होंने किसी मुसलमान को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया.

लखनऊ: केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने उत्तर प्रदेश के विरोधी राजनीतिक दलों को आड़े हाथ लेते हुए उनसे सवाल किया कि उन्होंने किसी मुसलमान को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया.

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री पासवान ने कहा कि विरोधी दल मुसलमानों की बात करते हैं. 'क्या मुसलमान बंधुआ मजदूर हैं कि वे केवल मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, मायावती या कांग्रेस को ही वोट देंगे. उत्तर प्रदेश में मुसलमानों की बहुत बड़ी आबादी है इसलिए ऐसे राजनीतिक दल केवल मुसलमानों का वोट चाहते हैं. ऐसा क्यों है कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में किसी मुसलमान को मुख्यमंत्री नहीं बनाया. ऐसा बिहार में क्यों नहीं हुआ.'

पासवान अपना दल (सोनेलाल) के नेता सोनेलाल पटेल की 69वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे. उन्होंने कहा, 'एक बार बिहार में मुझे मौका मिला. मैंने मुसलमान मुख्यमंत्री बनाने की वकालत की लेकिन लालू यादव, राबडी देवी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे.'

पासवान ने कहा, 'मैं मुसलमानों को बताना चाहता हूं कि आपको बीजेपी का भय दिखाया जा रहा है, आपको स्पष्ट समझना चाहिए कि आप बंधुआ मजदूर हैं. आप सरकार के समक्ष अपना नजरिया रखें और उसके बाद किसी दल के बारे में तय करें. क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कभी कहा कि राम मंदिर कहां बनेगा. मामला अभी भी अदालत में लंबित है."

उन्होंने कहा कि हर पार्टी का अपना नजरिया होता है. जब बीजेपी 2014 में सत्ता में आयी तो रामविलास पासवान या अनुप्रिया पटेल को केन्द्रीय मंत्री बनाने की क्या जरूरत थी. यह एक संकेत था कि हम सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं. उन्होंने जनता का आह्वान किया कि वे एकजुट होकर 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल
'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget