एक्सप्लोरर

Exclusive: नंदिनी को ट्रेन में मिली टॉप होने की खुशखबरी , बोलीं- डू योर बेस्ट एंड लीव द रेस्ट

चार टॉपरों में से एक नंदिनी गर्ग उत्तरप्रदेश की शामली की रहने वाली हैं. नंदिनी आज कोटा से ट्रेन के जरिए घर आ रही थीं तब उन्हें अपने रिजल्ट का पता चला.

नई दिल्ली: सीबीएसई ने आज दसवीं कक्षा के बोर्ड के नतीजे घोषित किए.इस बार के नतीजे में खास बात है कि चार छात्रों ने 500 अंकों में 499 अंक हासिल कर टॉप किया है. चार टॉपरों में से एक नंदिनी गर्ग उत्तरप्रदेश की शामली की रहने वाली हैं. नंदिनी आज कोटा से ट्रेन के जरिए घर आ रही थीं तब उन्हें अपने रिजल्ट का पता चला. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उनके रिश्तेदारों ने उनका स्वागत किया. इस बड़ी कामयाबी के बाद और ABP न्यूज ने नंदिनी से exclusive बात की. मेहनत किया लेकिन बिना तनाव के नंदिनी ने कहा कि उन्होंने बिना किसी दवाब के रोजाना 4-5 घंटे पढ़ाई की. उन्होंने कभी किसी ट्यूशन का सहारा नहीं लिया. नंदिनी ने कहा कि क्लास में टीचर्स की बात पर पूरा ध्यान देना चाहिए. नंदिनी के मुताबिक उन्होंने NCERT की किताब से ही पढ़ाई की. IIT से बनना चाहती हैं इंजीनियर आगे चलकर नंदिनी IIT से कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग करना चाहती हैं और इसलिए फिलहाल कोटा में तैयारी कर रही हैं. शामली के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि छोटे शहर से कोई फर्क नहीं पड़ता अगर आप अपना बेस्ट देते हैं. Exclusive: नंदिनी को ट्रेन में मिली टॉप होने की खुशखबरी , बोलीं- डू योर बेस्ट एंड लीव द रेस्ट मन बहलाने के लिए करती हैं ये काम नंदिनी ने कहा कि उन्हें डांस करना पसंद है. इसके अलावा मनोरंजन के लिए कभी TV देखती हैं तो कभी हैरी पॉटर वाली किताब पढ़ती हैं. छात्रों को दी ये सलाह छात्रों को उनकी सलाह भी यही है कि बिना किसी तनाव के पढ़ाई करें और साथ में जिस चीज से मन बहलता हो वो जरूर करें. दिलचस्प ये है कि नंदिनी ने जिस स्कूल से पढ़ाई की वो उनके पिताजी का ही है. हालांकि उन्होंने कहा कि स्कूल की बातें घर पर कभी नहीं होती थी. नंदिनी की सफलता का मंत्र है "डू योर बेस्ट ऐंड लीव द रेस्ट". नंदिनी ने स्कूल के साथ-साथ पूरे शामली का नाम रोशन किया नंदनी ने अपने माता-पिता का ही नहीं बल्कि पूरे शामली का नाम रोशन किया है. नंदनी शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र के मंडी मार्शगंज में रहती हैं. नंदनी के परिवार में उसके माता पिता, दो भाई और दादा-दादी हैं. नंदनी का परिवार पढ़ा लिखा है. नंदनी के पिता ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है और नंदनी की मां गृहणी हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
Bankipur Bypoll Result Highlights: बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
पानीपत: नवजात को सड़क पर फेंका, आरोपी मां पर एक्शन
पानीपत: नवजात को सड़क पर फेंका, आरोपी मां पर एक्शन

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget