एक्सप्लोरर

बिहार शेल्टर होम केस: सीबीआई ने शुरू की जांच पर बालिका गृह से टीम लौटी खाली हाथ

सीबीआई के हवाले जांच का जिम्मा आने के बाद सीबीआई की एक टीम बालिका गृह भी पहुंची लेकिन गेट पर ताला लगा होने की वजह से जांच अधिकारी वापस लौट गए.

नई दिल्ली: मुज़फ़्फ़रपुर बालिका गृह कांड की जांच सीबीआई के हवाले कर दी गई. एफआईआर दर्ज करने के बाद सीबीआई ने अपनी पड़ताल शुरू भी कर दी है. सीबीआई की एक टीम बालिका गृह भी पहुंची लेकिन गेट पर ताला लगा होने की वजह से जांच अधिकारी वापस लौट गए. शनिवार को ही तिरहुत रेंज के आईजी और डीआईजी ने इस बालिका गृह का दौरा किया था जिसमें उन्हें कुछ दवाइयां मिली थीं जिसके बाद दो डॉक्टरों की टीम बुलाई गई. जानकारी के मुताबिक़ जो दवाइयां यहां से बरामद हुई थीं उनमें से कुछ मिर्गी रोग के इलाज में इस्तेमाल होती हैं.

डॉक्टरों के मुताबिक़ अगर ये दवाइयां किसी सामान्य व्यक्ति को दी जाएं तो उसे बेहोशी भी आ सकती है. बालिका गृह की बच्चियों ने कोर्ट में बयान दिया है कि उन्हें हर रात खाने में नींद की दवाई दी जाती थी जिससे वो बेहोश हो जाती थीं और उसके बाद इनका यौन शोषण किया जाता था. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि मिर्गी रोग की जो दवाइयां यहां से बरामद हुई हैं क्या उनका इस्तेमाल बच्चियों को बेहोश करने के लिए होता था या वाक़ई में यहां रहने वाली बच्चियों में कोई मिर्गी रोग से ग्रसित थी. फ़िलहाल जांच सीबीआई के हवाले हो चुकी है और सम्भावना है कि समाज कल्याण विभाग और बाल संरक्षण इकाई के कई अधिकारी नप सकते हैं.

मुजफ्फरपुर बालिका सुधार गृह रेप कांड पर सीबीआई ने केस दर्ज कर लिया है. सीबीआई की टीम ने कल मुजफ्फरपुर के एसपी केस से संबंधित सभी दस्तावेज हासिल कर लिए. अभी तक पुलिस इस मामले जांच कर रही था लेकिन अब सीबीआई नए सिरे से जांच करेगी. इस मामले में कई हाईप्रोफाइल लोगों का नाम भी सामने आ रहा है, सूत्रों के मुताबिक अगर जरूरत पड़ी तो सीबीआई इन लोगों से भी पूछताछ करेगी.

विपक्ष लगातार इस मामले को लेकर नीतीश सरकार पर हमलावर है, इसी के चलते राज्य सरकार ने इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की है. मुजफ्फरपुर कांड में नीतीश सरकार की समाज कल्याण मंत्री मंजू कुमारी के पति पर गंभीर आरोप लगे हैं. आरोप है कि मंजू के पति का हॉस्टल में आना जाना था.

वहां रहने लायक माहौल नहीं : महिला आयोग राज्य महिला आयोग अध्यक्ष दिलमणी मिश्रा ने कहा कि घटना के बाद जब हमलोग वहां गए तो देखा कि वहां रहने लायक माहौल नहीं था. वहां हमें कुछ दवाईयां भी मिलीं, जो गलत काम करने में इस्तेमाल किया जाता होगा. रहने की जगह बिल्कुल गोदाम जैसी थी. वहां हवा पानी की कुछ व्यवस्था नहीं थी. पटना में जब हमने लड़कियों से मुलाकात कि तो उनलोगों ने फोटो देखकर एक व्यक्ति को पहचान भी लिया है.

विपक्ष ने नीतीश पर लगाया लापरवाही का आरोप आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया था कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार इस मामले की सीबीआई जांच के लिए तैयार है लेकिन नीतीश कुमार और सुशील मोदी सीबीआई जांच से भाग रहे है.तेजस्वी यादव ने कहा, '' हम इस मामले में सीबीआई जांच कराने की अपनी मांग को लेकर अड़े हुए हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए हम चाहेंगे कि यह जांच हाई कोर्ट की निगरानी में हो.’’ आरजेडी नेता ने कल आरोप लगाया था कि इस कांड में ऊंची पहुंच वाले कई लोग शामिल हैं, जिन्हें नीतीश कुमार सरकार बचाने का प्रयास कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: चिराग पासवान की पार्टी ने घोषित किया प्रत्याशी, अशरफ अंसारी को बनाया उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव: चिराग पासवान की पार्टी ने घोषित किया प्रत्याशी, अशरफ अंसारी को बनाया उम्मीदवार
UP News: अमेठी में आधी रात दर्दनाक हादसा, सोते परिवार पर टूटी जर्जर दीवार; मां और बेटी की मौत
अमेठी में आधी रात दर्दनाक हादसा, सोते परिवार पर टूटी जर्जर दीवार; मां और बेटी की मौत
Firozpur News: फिरोजपुर में ट्रक और पिकअप की टक्कर, अंतिम संस्कार में जा रहे एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत
फिरोजपुर में ट्रक और पिकअप की टक्कर, अंतिम संस्कार में जा रहे एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत
BJP विधायक राजू कुमार सिंह हर्ष फायरिंग में एक महिला की मौत के मामले में दोषी, कोर्ट का फैसला
BJP विधायक राजू कुमार सिंह हर्ष फायरिंग में एक महिला की मौत के मामले में दोषी, कोर्ट का फैसला

वीडियोज

Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
दिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड में एक और गिरफ्तारी, शेफ केशव नेगी गिरफ्तार; अब तक दो आरोपी दबोचे
दिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड में एक और गिरफ्तारी, शेफ केशव नेगी गिरफ्तार; अब तक दो आरोपी दबोचे
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
'वो शिक्षक नहीं माफिया....पैसे का घमंड है', खान सर के मामले में आया गांव वाले चाचा का बयान
'वो शिक्षक नहीं माफिया....पैसे का घमंड है', खान सर के मामले में आया गांव वाले चाचा का बयान
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
Cockroach Janta Party Protest: क्या कोई भी कर सकता है जंतर मंतर पर आंदोलन? जानें, कैसे मिलती है इसके लिए इजाजत
क्या कोई भी कर सकता है जंतर मंतर पर आंदोलन? जानें, कैसे मिलती है इसके लिए इजाजत
Embed widget