एक्सप्लोरर

क्या यूपी की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के मूड में है बीएसपी?

यूपी में बीएसपी की तैयारी लोकसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की है. गठबंधन को लेकर मायावती ने अपने पत्ते अभी नहीं खोले हैं. राज्य भर में चल रहे पार्टी के कैडर कैंपों में दलित मुस्लिम एकता का पाठ पढ़ाया जा रहा है.

लखनऊ: यूपी में बीएसपी की तैयारी लोकसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की है. गठबंधन को लेकर मायावती ने अपने पत्ते अभी नहीं खोले हैं. राज्य भर में चल रहे पार्टी के कैडर कैंपों में दलित मुस्लिम एकता का पाठ पढ़ाया जा रहा है. इन बैठकों में समझाया जाता है कि दलितों के सम्मान के लिए मोदी सरकार को हटाना हर हाल में ज़रूरी है. माना जा रहा था कि बीजेपी के ख़िलाफ़ यूपी में विपक्ष एकजुट होकर लोकसभा चुनाव लड़ेगा लेकिन मायावती के मन में कुछ और ही चल रहा है. कम से कम बीएसपी के कैडर कैंपों से ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं. राज्य के 75 में से अधिकतर जिलों में ऐसी बैठकें हो चुकी हैं. कुछ इलाक़ों में तो ब्लॉक स्तर तक के ऐसे कार्यक्रम हो चुके हैं. इन बैठकों में जो चर्चा होती है वो बेहद हैरान करने वाली है और ये अखिलेश यादव के लिये ख़तरे की घंटी भी है. क्या यूपी की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के मूड में है बीएसपी? बीएसपी की बैठकों में सबसे पहले बताया जाता है कि इस बार बहिन जी को प्रधानमंत्री बनाना है. ऐसा मौक़ा फिर कभी नहीं मिलेगा. बीजेपी और मोदी सरकार दलित विरोधी है. इस सरकार को अगर नहीं हटाया गया तो दलित और मुस्लिम बर्बाद हो जायेंगे. कैडर कैंप के आख़िर में समझाया जाता है कि गठबंधन पर फ़ैसला बहिन जी करेंग. हमें हर सीट पर तैयार रहना है. बीएसपी के नेता और कार्यकर्ता मायावती को बहिनजी कहते हैं. बीएसपी के प्रदेश स्तर के नेता यूपी में घूम घूम कर कैडर कैंप लगा रहे हैं. वैसे तो इन बैठकों में सिर्फ़ दलित नेता और कार्यकर्ताओं को बुलाया जाता है. लेकिन इस बार इलाक़े के कुछ ख़ास मुस्लिम लोगों को भी मीटिंग में बुलाया जा रहा है. ऐसे नेता मंच से भाषण भी देते हैं. मुज़फ़्फ़रनगर में ऐसी ही एक सभा में मुस्लिम समाज के नेता ने कहा कि हम लोग खुल कर सामने नहीं आ सकते हैं. हमारी बिरादरी का पूरा सपोर्ट आपके साथ है. इस बार हम कहीं कोई चूक नहीं करेंगे. अगर हम आपके समर्थन में खुल कर आए तो बीजेपी को फ़ायदा हो सकता है. क्या यूपी की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के मूड में है बीएसपी? मायावती के एक क़रीबी नेता ने बताया कि अभी हम यूपी से बाहर के गठबंधन पर काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि हमारी नज़र एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान पर हैं. यहां के विधानसभा चुनाव के लिए अगर कांग्रेस और बीएसपी में समझौता हुआ तो फिर यूपी में भी दोनों पार्टियां साथ हो सकती हैं. कर्नाटक चुनाव के बाद से ही मायावती ने अपनी रणनीति बदल ली है. यूपी से बाहर अलग अलग राज्यों में गठबंधन पर उन्होंने होमवर्क शुरू कर दिया है. हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल को बीएसपी ने अपना साथी बनाया है. एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार भी मायावती से मुलाक़ात कर चुके हैं. क्या यूपी की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के मूड में है बीएसपी? बीएसपी अब महाराष्ट्र में भी गठबंधन करना चाहती है लेकिन यूपी में गठबंधन को लेकर मायावती मौन हैं. सिर्फ़ अखिलेश यादव और राहुल गांधी ही बार बार गठबंधन की चर्चा करते रहते हैं. मायावती ने यूपी में गठबंधन को लेकर कभी एक शब्द नहीं बोला है. यूपी में 21 प्रतिशत दलित और 18 फ़ीसदी मुस्लिम वोटर बीजेपी को कड़ी टक्कर दे सकते हैं. मायावती को भरोसा है ये दोनों बिरादरी अगले चुनाव में हाथी की सवारी करेंगे. सूत्रों की माने तो लोकसभा की सुरक्षित सीटों को लेकर बीएसपी और समाजवादी पार्टी में पेंच फंस गया है. ख़बर है कि मायावती की पार्टी के एक बड़े नेता ने इतनी सीटें मांग ली है कि अखिलेश के होश उड़ गए हैं. अखिलेश ने सबसे बड़ी ग़लती ये की है कि वे अपनी पार्टी को अभी से गठबंधन के फ़्रेम में ले आए हैं. समाजवादी पार्टी की चुनावी तैयारी भी उसी हिसाब से हो रही है लेकिन मायावती की माया तो अपरंपार है उनकी तैयारी कुछ और ही है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय के घेराव की कोशिश; हिरासत में कई कार्यकर्ता
हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय के घेराव की कोशिश; हिरासत में कई कार्यकर्ता
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget