दिल्ली से बिहार जा रही बस ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर पलटी, 12 यात्री घायल
इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए हैं. बस का ड्राइवर सुरक्षित है. घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने कहा कि क्या बस चालक को नींद आ गई या इस हादसे का कोई और कारण है, ये जांच का विषय है.

नई दिल्ली: दिल्ली से बिहार जा रही बस अचानक ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर पलट गई. इस हादसे में लगभग 12 यात्री घायल हो गए. घायल यात्रियों को इलाज के लिए पास के यथार्थ हॉस्पिटल व जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. किसी को बहुत गंभीर चोट नहीं आई है. ड्राइवर समेत सभी यात्री सुरक्षित हैं. इस हादसे के बाद तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया. पुलिस ने जाम को खत्म कराया.
एक्सप्रेस वे पर पलटी ये बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से बिहार के सीतामढ़ी जा रही थी. सेक्टर 127 के पास एक्सप्रेस वे पर ये बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर जा चढ़ी और पलट गई. जिस समय ये हादसा हुआ उस समय इस बस में 45 लोग सवार थे. डॉक्टरों का कहना है कि घायलों का इलाज किया जा रहा है. फिलहाल कोई भी बहुत ज्याद सीरियस नहीं है.

वहीं पुलिस का कहना है की बस को किनारे कर दिया गया. नोएडा नगर के डिप्टी एसपी श्वेताभ पांडेय ने कहा कि ये हादसा क्यों हुआ, क्या ड्राइवर को नींद आई या फिर कोई और वजह थी इसकी जांच की जा रही है.
यह भी देखें






















