एक्सप्लोरर

बुलंदशहर हिंसा: शहीद इंस्पेक्टर सुबोध सिंह के घर पर तैनात किए गए दो सुरक्षा गार्ड

बुलंदशहर हिंसा में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के घर तत्काल प्रभाव से सुरक्षा गार्ड लगा दिए गए हैं. आज सुबह में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शहीद के परिवार ने मुलाकात की थी.

लखनऊ: बुलंदशहर हिंसा में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के घर तत्काल प्रभाव से सुरक्षा गार्ड लगा दिए गए हैं. आज सुबह में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शहीद के परिवार ने मुलाकात की थी. इसके तुरंत बाद ही एटा स्थित उनके पैतृक घर में डीजीपी के निर्देश पर दो सुरक्षा गार्ड तैनात कर दिए गए. साथ ही पुलिस अधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है कि वो वक्त-वक्त पर शहीद के घर जाकर हाल लेते रहें.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबोध सिंह के परिवार वालों को आश्वासन दिया कि उन्हें पूरा न्याय मिलेगा और घटना के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी. इस मुलाकात के दौरान प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह भी मौजूद थे. मुलाकात के बाद सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सरकार की ओर से परिवारजनों को आश्वासन दिया है कि दोनों बच्चों की पढाई में कोई हर्ज नहीं होगा.

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पहले ही सरकार की ओर से राठौर के परिवार को 40 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा कर चुके हैं. चूंकि दिवंगत इंस्पेक्टर के माता पिता जीवित नहीं हैं इसलिए उन्हें मिलने वाली दस लाख रुपये की राशि भी पत्नी और बच्चों को मिलेगी. बच्चों की पढाई के संबंध में तय किया गया है कि इसके लिए बैंक से ली गई ऋण राशि का भुगतान सरकार की ओर से किया जाएगा.

शहीद के बड़े बेटे श्रेय ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से पूरा आश्वासन मिला है कि न्याय मिलेगा. जो भी आरोपी हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी. संकट की इस घड़ी में वह हमारे साथ हैं और रहेंगे.

मुख्यमंत्री ने परिवार को असाधारण पेंशन, एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और जैथरा-कुरावली सड़क का नाम दिवंगत अधिकारी के नाम पर रखे जाने की बात भी कही. मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री आवास पर डीजीपी के अलावा कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, प्रभारी मंत्री राजेश गर्ग समेत अन्य आला अधिकारी भी मौजूद रहे.

सुबोध की पत्नी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पति घर जल्दी नहीं आ पाते थे तो वह हमें मिलने के लिए थाने पर ही बुला लिया करते थे. कहते, तुम्हें और बच्चों को देखने का बहुत मन होता है. हिंसा से दो दिन पहले हम उनसे मिलने गए थे, तो कोतवाली में तीन लोगों को गोकशी के आरोप में पकड़कर लाया गया था.

इससे पहले दिवंगत इंस्पेक्टर की पत्नी ने आरोप लगाया था कि उनके पति को अक्सर धमकियां मिलती रहती थीं. वह अखलाक मामले की जांच कर रहे थे इसलिए उन पर हमला हुआ. यह एक सोची समझी-साजिश है. उल्लेखनीय है कि सोमवार को बुलंदशहर के चिंगरावटी पुलिस चौकी पर भीड़ की हिंसा के बाद इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की हत्या कर दी गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राबड़ी देवी आवास को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'सरकार को पहले जवाब देना चाहिए कि...'
राबड़ी देवी आवास को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'सरकार को पहले जवाब देना चाहिए कि...'
Mumbai News: चाचा से सीखा ड्रग्स बनाने का तरीका, 75 करोड़ की फैक्ट्री का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 2 गिरफ्तार
मुंबई: चाचा से सीखा ड्रग्स बनाने का तरीका, 75 करोड़ की फैक्ट्री का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 2 गिरफ्तार
पटना: खान सर कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, गार्ड को भी पीटा, '2 दिन में कोचिंग उड़ाने की धमकी'
पटना: खान सर कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, गार्ड को भी पीटा, '2 दिन में कोचिंग उड़ाने की धमकी'
राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश, गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत, 3 और 4 जून को कैसा रहेगा मौसम?
राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश, गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत, 3 और 4 जून को कैसा रहेगा मौसम?

वीडियोज

Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan
UP Election 2027 | Surya Murder Case | Janhit:खोड़ा में 'असद' के नाम पर शुरू हुई वोट बैंक की सियासत!
Bharat Ki Baat | CM Yogi Speech | Akhilesh: CM Yogi की हुंकार, अखिलेश का पलटवार!
Weather Update: मौसम का क्यों बिगड़ रहा मिजाज? | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच! पीड़िताओं की गवाहियों से कांप उठेगी रूह
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच से कांप उठेगी रूह!
Ghaziabad News: सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस का एक्शन तेज, खोड़ा के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद पुलिस का एक्शन तेज, इलाके के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
सीबीएसई OSM सिस्टम विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा
सीबीएसई OSM विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
Embed widget