एक्सप्लोरर

बुलंदशहर हिंसा: SIT ने बरामद किया इंस्पेक्टर सुबोध का सरकारी मोबाइल, गोली मारकर हुई थी हत्या

प्रशांत नट को नोएडा-बुलंदशहर बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया था. इससे पहले चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं जिनसे पुलिस को प्रशांत के बारे में जानकारी मिली थी. पुलिस ने कई वीडियो की भी जांच की थी जिसके बाद प्रशांत नट पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरु किया था.

बुलंदशहर: बुलंदशहर एसआईटी ने 3 दिसंबर को स्याना में हुई हिंसा में मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध का सरकारी मोबाइल फ़ोन बरामद किया है. एसआईटी ने ये मोबाइल हत्या के मुख्य आरोपी प्रशांत नट के घर में छापा मारकर बरामद किया है. इंस्पेक्टर सुबोध के मोबाइल के साथ-साथ उसके घर से और 5 मोबाइल मिले हैं. सीजेएम कोर्ट से सर्च वारंट के आधार पर एसआईटी ने देर रात घर प्रशांत नट के घर की तलाशी ली. एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने इसकी पुष्टि है. प्रशांत नट इस समय बुलन्दशहर जेल में बंद है. एसआईटी की टीम इंस्पेक्टर सुबोध के पिस्टल की भी तलाश में जुटी है. इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या 3 दिसंबर को स्याना हिंसा के दौरान गोली मारकर की गयी थी. प्रशांत नट को नोएडा-बुलंदशहर बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया था. इससे पहले चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं जिनसे पुलिस को प्रशांत के बारे में जानकारी मिली थी. पुलिस ने कई वीडियो की भी जांच की थी जिसके बाद प्रशांत नट पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरु किया था. दरअसल पुलिस को कई वीडियो मिले थे जो हिंसा से संबंधित थे. ऐसे हुई थी इंस्पेक्टर की हत्या बुलंदशहर में 3 दिसंबर 2018 को महाव गांव में गौकशी के बाद हिंसा हुई. इस वारदात में बजरंग दल, भारतीय जनता युवा मोर्चा जैसे संगठनों के नेता भी शामिल थे. हिंसा के दौरान चिंगरावठी पुलिस चौकी पर पथराव के बाद आग लगा दी गई. मौके पर भीड़ से मोर्चा ले रहे इंस्पंक्टर सुबोध कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और उनकी सरकारी गाड़ी को उपद्रवियों नें फूंक डाला था. प्रदेश सरकार के आदेश पर गठित एसआईटी इस मामले में करीब 40 आरोपियों को जेल भेज चुकी है जिसमें बजरंग दल का जिला संयोजक योगेश राज और भाजयुमो का स्याना नगर अध्यक्ष शिखर अग्रवाल भी शामिल है. पुलिस ने प्रशांत नट नाम के आरोपी को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा है जिसने इंस्पंक्टर सुबोध कुमार सिंह को गोली मारी थी. प्रशान्त नट के साथ कलुआ नाम के एक आरोपी ने इंस्पंक्टर पर कुल्हाड़ी से प्रहार किया था. पुलिस ने कलुआ को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर आज से 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन, प्रदर्शन की अनुमति नहीं, पहुंचने लगे लोग
जंतर-मंतर पर आज से 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन, प्रदर्शन की अनुमति नहीं, पहुंचने लगे लोग
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget