एक्सप्लोरर

बुलंदशहर: पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने हाईवे पर फरसे से काटा जन्मदिन का केक, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाईं धज्जियां

कोरोना काल में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित एक बार फिर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं. एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पूर्व विधायक हाइवे पर बिना मास्क पहने हुए बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं.

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित का हाईवे किनारे समर्थक का जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में गुड्डू पंडित सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए बिना मास्क पहने कई युवाओं के साथ हाईवे पर कार की बोनट पर फरसे से केक काट रहे हैं. इस दौरान युवा नारेबाजी भी कर रहे हैं. यह वीडियो नोएडा जिले के थाना कासना क्षेत्र का बताया जा रहा है.

बुलंदशहर जिले के डिबाई विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि वो एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे इसी दौरान कुछ युवाओं ने उनको घेर लिया. युवाओं ने उनकी गाड़ी पहचान ली थी और गाड़ी के सामने आ गए थे. गाड़ी से बाहर निकलने पर पता चला कि एक युवक का जन्मदिन है उसी का केक काटा गया है. गुड्डू पंडित ने कहा कि केक काटने के बाद उन्होंने लोगों को समझाते हुए कहा कि 'करोना काल में आप लोग देश और समाज को समझने वाले लोग हो, कृपया ऐसा न करें.

बुलंदशहर: पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने हाईवे पर फरसे से काटा जन्मदिन का केक, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाईं धज्जियां

फिलहाल, इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में डिबाई के पूर्व विधायक श्री भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित लॉकडाउन के दौरान हाईवे किनारे जन्मदिन के केक काटने के दौरान दिखाई पड़ रहे हैं. पूर्व विधायक के साथ वहां कई गाड़ियां भी नजर आ रही हैं. इसका लाइव वीडियो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है. पूर्व विधायक पर लॉकडाउन के दौरान नियमों को के कई मामले पहले ही दर्ज हो चुके हैं.

अखिलेश का योगी सरकार पर तंज, कहा-'आने वाली पीढ़ियों के लिये बेड क्यों नहीं आरक्षित'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार विधानसभा में गूंजा पटना में प्रदर्शन का मुद्दा, BJP बोली- 'ये छात्र नहीं गुंडा थे, अपराधी थे'
बिहार विधानसभा में गूंजा पटना में प्रदर्शन का मुद्दा, BJP बोली- 'ये छात्र नहीं गुंडा थे, अपराधी थे'
जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा एक्टिव, रामपुर DM से मुलाकात करेगा पार्टी डेलीगेशन
जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा एक्टिव, रामपुर DM से मुलाकात करेगा पार्टी डेलीगेशन
लड़की को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद जंतर-मंतर से शिफ्ट किए गए ADCP संदीप लांबा
लड़की को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद जंतर-मंतर से शिफ्ट किए गए ADCP संदीप लांबा
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget