एक्सप्लोरर

मायावती ने यूपी में ईवीएम से छेड़छाड़ का मुद्दा फिर उठाया, अदालत में जाने का एलान

लखनउ: बहुजन समाज पार्टी ने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से कथित छेड़छाड़ के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया है. बसपा ने आज कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है और इसलिए हर महीने वह 'काला दिवस' मनाएगी. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में पार्टी की करारी हार की समीक्षा के लिए बुलायी गयी बैठक के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि चुनाव आयोग ने 11 मार्च को नतीजे घोषित होने के बाद हमारी शिकायत पर उचित जवाब नहीं दिया है. पार्टी ने इस मामले में अब अदालत जाने का फैसला किया है ताकि देश को भविष्य में इस तरह की धोखाधड़ी से बचाया जा सके और लोकतंत्र की रक्षा की जा सके. मायावती ने कहा कि बसपा इस धोखाधड़ी का पर्दाफाश करने के लिए उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में आंदोलन करेगी. पार्टी हर महीने की 11 तारीख को उत्तर प्रदेश और अन्य प्रदेशों के राज्य मुख्यालयों पर 'काला दिवस' मनाएगी. इस कड़ी में पहला प्रदर्शन 11 अप्रैल को होगा. बसपा नेता ने 11 मार्च को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के तुरंत बाद आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. उनका कहना है कि बेईमानी से हासिल की गयी जीत को छिपाने के लिए भाजपा अब कह रही है कि अगर ईवीएम में गड़बड़ी होती तो वे पंजाब, गोवा और मणिपुर में भी वैसा ही कर देते. 'छोटे राज्यों में ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं' मायावती ने कहा कि भाजपा को जनता को इतना भोला नहीं समझना चाहिए. अगर वे अन्य राज्यों में भी ऐसा ही करते तो जनता की ओर से उठने वाले सवालों का उचित जवाब देने की स्थिति में नहीं होते और आसानी से पकड़ में आ जाते. भाजपा ने छोटे राज्यों में ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं की क्योंकि उन्हें अपने बचाव के लिए भी कुछ चाहिए था. मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह कहती थी कि केन्द्र का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है इसलिए भाजपा ने इसी पर ध्यान केन्द्रित किया. उन्होंने कहा, ''भाजपा ने ईवीएम में गड़बड़ी करके जीत हासिल की और यह जीत बेईमानी, धोखाधड़ी और लोकतंत्र की हत्या कर हासिल की गयी है.'' उनका कहना दावा, ''पार्टी के लोग कह रहे हैं कि उन्होंने बसपा के लिए वोट किया लेकिन हमारे वोट कमल में कैसे जुड़ गये .. उन्हें हैरत है कि ऐसा कैसे हो सकता है.'' केजरीवाल का आरोप हालांकि, केजरीवाल का कहना है कि पंजाब में भी ईवीएम से छेड़छाड़ हुई है. मायावती ने कहा कि मुस्लिम और दलित बहुल इलाकों में भी भाजपा को वोट मिले. भाजपा कहती है कि तीन तलाक मुद्दे पर उसे मुसलमान महिलाओं का वोट मिला है जबकि सच्चाई ये है कि भाजपा ने एक भी मुसलमान को टिकट नहीं दिया. अगर भाजपा मुस्लिम महिलाओं की शुभचिन्तक होती तो वह कम से कम 20 से 25 टिकट मुसलमानों को देती. उन्होंने कहा कि भाजपा का अगर ईवीएम से छेड़छाड़ से इंकार करने का कोई आधार है और अगर वह वाकई ईमानदार और लोकतंत्र के प्रति निष्ठावान है तो उसे बसपा के आरोपों से भागना नहीं चाहिए और तत्काल नये सिरे से 'बैलेट पेपर' के जरिए चुनाव कराने चाहिए. इससे साबित हो जाएगा कि लोकतंत्र की हत्या किसने की है. पार्टी संस्थापक कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मायावती ने याद दिलाया कि कांशीराम ने अनुसूचित जाति-जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों को सत्ता से दूर रखने के प्रयासों को लेकर आगाह किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand Protest Live: आज ABVP करेगा विधानसभा का घेराव, नाराज छात्रों का ऐलान- 'सरकार को उखाड़ फेकेंगे'
Live: आज ABVP करेगा विधानसभा का घेराव, नाराज छात्रों का ऐलान- 'सरकार को उखाड़ फेकेंगे'
'सवाल करना है तो BJP से पूछो...', आकाश आनंद के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
'सवाल करना है तो BJP से पूछो...', आकाश आनंद के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
रांची छात्र आंदोलन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, JMM सरकार से की ये अपील
रांची छात्र आंदोलन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, JMM सरकार से की ये अपील
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget