एक्सप्लोरर

गोरक्षा के नाम पर अब गरीब हिन्दुओं को बनाया जा रहा है शिकार: मायावती

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि ‘गोरक्षा’ के नाम पर अब भगवा ब्रिगेड के  दबंग गरीब हिन्दुओं को भी अपने हिंसक ताण्डव का शिकार बना रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ऐसे लोगों के प्रति नरम रवैया अपनाकर उन तत्वों को बचाने का काम करती हुई नजर आ रही है.

हिन्दु युवा वाहिनी के नाम पर यूपी में काफी अराजकता

मायावती ने कहा, ‘‘हिन्दु युवा वाहिनी के नाम पर भी प्रदेश में काफी अराजकता फैलाई जा रही है और बीजेपी सरकार यह सब कुछ स्वीकार करते हुये भी उन तत्वों के खिलाफ सख़्त कानूनी कार्रवाई नहीं कर पा रही है, यह गंभीर चिन्ता की बात है.’’

बहुजन समाज पार्टी के उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड एक पड़ोसी राज्य है वहां के भी राजनीतिक और सामाजिक हालात काफी कुछ एक जैसे ही हैं. उत्तर प्रदेश की तरह ही उत्तराखण्ड में भी खासकर गरीबों, दलितों, पिछड़ों और ब्राहमण समाज जातिवादी भेदभाव, राजनीतिक द्वेष और जुल्म-ज्यादती के शिकार बनाये जा रहे हैं और यह सब खुले तौर पर सरकारी संरक्षण में हो रहा है.

जातिवादी भेदभाव और ज्यादती का शिकार

इस क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के जनपद गोरखपुर में बीएसपी के विधायक विनय तिवारी के घर पर पुलिस का छापा राजनीतिक द्वेष का ताजा प्रमाण है. इसके अलावा दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों को भी हर स्तर पर जातिवादी भेदभाव और ज्यादती का शिकार बनाया जा रहा है, जिसकी बीएसपी कड़ी निन्दा करती है.

उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं बल्कि ‘गोरक्षा’ के नाम पर अब भगवा ब्रिगेड के अराजक और आपराधिक तत्व ग़रीब हिन्दुओं को भी अपनी हिंसक ताण्डव का शिकार बना रहे हैं और बीजेपी सरकार की शासन-व्यवस्था उनके प्रति नरम रवैया अपनाकर उन तत्वों को बचाने का काम करती हुई नज़र आती है.

बीजेपी सरकार का रवैया भी न्यायपूर्ण नहीं

मायावती ने कहा कि सहारनपुर जिले की जातिवादी दलित उत्पीड़न की घटनाओं के सम्बंध में भी प्रदेश की बीजेपी सरकार का रवैया भी न्यायपूर्ण नहीं लग रहा है. इन मामलों में बीजेपी के नेताओं व इनके मंत्रियों का रवैया भी स्वतंत्र व निष्पक्ष नहीं बल्कि पक्षपातपूर्ण ही महसूस होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल
'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget