एक्सप्लोरर

कश्मीर को लेकर मायावती ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, बीजेपी ने किया पलटवार

मायावती ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता के साथ वैसा तल्ख़ सरकारी व्यवहार कतई नहीं होना चाहिये जैसा कि पाकिस्तान की सरकार अपने अनधिकृत कब्जे वाले कश्मीर के लोगों के साथ लगातार करती चली आ रही है.

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती ने जम्मू-कश्मीर में सीमापार गोलीबारी में भारतीय जवानों के लगातार शहीद होने और एक वरिष्ठ पत्रकार की हत्या किये जाने पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि अब केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार के अपनी कश्मीर नीति पर पुनर्विचार करने का वक्त आ गया है. मायावती के आरोप को खारिज करते हुए बीजेपी ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अलगाववादियों की भाषा बोल रही हैं.

मायावती ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता के साथ वैसा तल्ख़ सरकारी व्यवहार कतई नहीं होना चाहिये जैसा कि पाकिस्तान की सरकार अपने अनधिकृत कब्जे वाले कश्मीर के लोगों के साथ लगातार करती चली आ रही है.

पूरी हुई मायावती के मन की बात, 13 मॉल एवेन्यू बना रहेगा कांशीराम मेमोरियल गेस्ट हाऊस

मायावती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सीमापार गोलीबारी से लगातार जवान शहीद हो रहे हैं. साथ ही कश्मीर में वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या कर दी गयी. इस सबके मद्देनजर अब समय आ गया है कि मोदी सरकार अपनी अड़ियल नीति को त्याग कर बिना देर किये देश हित में अपनी कश्मीर नीति पर फिर से विचार करे.

बीजेपी का पलटवार

मायावती के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा, 'कश्मीर विषय पर जो भाषा अलगाववादियों और पाकपरस्तों की है, उसी तरह की भाषा का इस्तेमाल पूर्व मुख्यमंत्री मायावती द्वारा किया जाना शर्मनाक है.'

नए बंगले में शिफ्ट हुए एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव, नया पता होगा अंसल गोल्फ़ सिटी

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि कश्मीर जैसे संवेदनशील विषयों पर मायावती को बयान देते समय सावधानी बरतनी चाहिए. कश्मीर घाटी की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से करना बीएसपी सुप्रीमो का मानसिक दिवालियापन है.

ये कहा मायावती ने

मायावती ने कहा कि कश्मीर में पीडीपी और बीजेपी की गठबंधन सरकार होने के बावजूद वहां के हालात लगभग बेकाबू हैं और पाकिस्तान सीमा के साथ-साथ राज्य के अंदर भी हिंसा और हत्याओं का दुःखद दौर लगातार जारी है. इसे ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार को ख़ासकर कश्मीर नीति में परिवर्तन लाना चाहिये और राजनीतिक स्तर पर भी सुधार के प्रयास तेज़ करने चाहिये.

इनकी दोस्‍ती की लोग खाते हैं कसमें, 25 सालों से नंदू मिश्रा रखते हैं रोजा और शाहाब नवरात्रि का व्रत

मायावती ने कहा,"बीजेपी की कश्मीर नीति पूरी तरह जनहित और देशहित पर आधारित ना होकर पार्टी की संकीर्ण राजनीतिक सोच से ज़्यादा प्रभावित लगती है और शायद यही कारण है कि बीजेपी का जम्मू-कश्मीर का नेतृत्व भी स्वार्थ में लिप्त पाया जाता है."

बीएसपी अध्यक्ष ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता के साथ वैसा तल्ख़ (कड़वा) सरकारी व्यवहार कतई नहीं होना चाहिये जैसा कि पाकिस्तान की सरकार उसके अनधिकृत कब्जे वाले कश्मीर के लोगों के साथ लगातार करती चली आ रही है. यह सही है कि कश्मीरी जनमत भारत के साथ रहा है और आज भी है, इसमें किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिये.

योगी पर साधा निशाना

मायावती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘अकबर नहीं, बल्कि महाराणा प्रताप महान थे‘ के बयान पर नसीहत देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को सर्वज्ञानी बनकर इतिहास को चुनौती देने के बजाय कम से कम उन मेधावी छात्रों की सुध लेनी चाहिये जो उनके हाथ से लिये गये इनामी रकम के चेक बाउन्स हो जाने से आहत हैं.

PICS: 2019 के लिए समर्थन जुटा रहे हैं सीएम, इन 6 नामचीन लोगों से मिले

बीएसपी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बीजेपी शासित राज्यों में सर्वसमाज के ग़रीबों, मजदूरों, उपेक्षितों, शोषितों, दलितों, पिछड़ों और धार्मिक अल्पसंख्यकों के प्रति भेदभाव चरम पर है.

उन्होंने महाराष्ट्र के जलगांव जिले के जामनेर में कुएं से नहाने पर पिछड़े समुदाय के दो नाबालिगों को कथित रूप से पीटने और निर्वस्त्र करके गांव में घुमाने की घटना की तीव्र निन्दा करते हुये कहा कि बीजेपी सरकारें अगर ऐसे मामलों में सख़्त कार्रवाई करतीं तो इस प्रकार की जातिवादी घटनाओं पर काफी अंकुश लगाया जा सकता था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे
वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'BAP तो BJP की B-टीम है', राजकुमार रोत की पार्टी पर कांग्रेस विधायक का आरोप
'BAP तो BJP की B-टीम है', राजकुमार रोत की पार्टी पर कांग्रेस MLA का आरोप

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget