एक्सप्लोरर

मायावती ने मध्यप्रदेश में बीएसपी संगठन में किए फेरबदल, कही ये खास बातें

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने मध्यप्रदेश में पार्टी गतिविधियों की समीक्षा की और संगठन को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए उसमें जरुरी फेरबदल किए. जानिए क्या कहा उन्होंने.

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मध्यप्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राज्य में भले ही नयी सरकार आ गयी है लेकिन गरीबों, मजदूरों, किसानों, बेरोजगार युवाओं और महिलाओं के साथ-साथ दलितों, पिछड़ों के जीवन में भी कोई बेहतरी नहीं आयी है. बसपा ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में अभी भी भाजपा शासित राज्यों की तरह जातिवादी और साम्प्रदायिक घटनायें जारी हैं.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज मध्यप्रदेश में पार्टी गतिविधियों की समीक्षा की और संगठन को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए उसमें जरुरी फेरबदल किए. यहां बसपा उत्तर प्रदेश राज्य इकाई कार्यालय में आयोजित बैठक में मध्यप्रदेश से पार्टी के सभी वरिष्ठ व प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया और मण्डलवार समीक्षा रिपोर्ट पार्टी प्रमुख को पेश की.

पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि समीक्षा बैठक में यह बात सामने आयी है कि भले ही मध्यप्रदेश में अब भाजपा के स्थान पर कांग्रेस की नयी सरकार बन गयी हो, लेकिन गरीबों, मजदूरों, किसानों, बेरोजगार युवाओं और महिलाओं के साथ-साथ दलितों, पिछड़ों के जीवन में भी कोई बेहतरी नहीं आयी है.

बयान के अनुसार इसमें कहा गया है, ‘‘वहाँ भाजपा शासित राज्यों की तरह ही जातिवादी व साम्प्रदायिक घटनायें अभी भी लगातार जारी हैं. ख़ासकर इन्दौर से भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा खुलेआम क़ानून को हाथ में लेने के साथ-साथ सरकारी कर्मचारी/अधिकारियों से मारपीट की घटना आज पूरे देश में चर्चा का विषय है.

इतना ही नहीं बल्कि जेल से ज़मानत पर रिहाई के बाद भाजपा नेताओं ने जिस प्रकार से विधायक की आवभगत करके सम्मानित किया उससे पूरा देश स्तब्ध है और इसकी कड़ी-निन्दा कर रहा है. इस सम्बंध में भाजपा का शीर्ष नेतृत्व खासकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वक्तव्य कितना प्रभावी होगा, यह आगे देखने वाली बात होगी.’’

इस अवसर पर मायावती ने पार्टी संगठन में आवश्यक फेरबदल करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस व भाजपा की धन्नासेठ-समर्थित सरकारों में ख़ासकर गरीबों, मजदूरों, किसानों, युवाओं, महिलाओं व उपेक्षित वर्गों आदि की हालत आज तक नहीं सुधर पाई और ना ही आगे सुधार की कोई उम्मीद इनसे की जानी चाहिए.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget