एक्सप्लोरर

पटना: लालू यादव के घर के दरवाजे पर बंधा काला कपड़ा हटाया गया

मान्यता के मुताबिक इस तरह का कपड़ा अमूमन बुरी बलाओं को दूर रखने के लिए बांधा जाता है. लालू यादव से जब इस बाबत सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हमें नही मालूम क्यों बंधा है?

नई दिल्ली: लालू यादव परिवार के लिए बीते दो दिन थोड़े सुकून भरे रहे हैं. चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू यादव ने कल जब रांची की सीबीआई अदालत में सरेंडर किया तो कोर्ट ने उन्हें जेल के बजाए अस्पताल में रहने की इजाजत दे दी. वहीं आज रेलवे टेंडर घोटाले में राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत सभी 11 आरोपियों को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से जमानत मिल गई.

इस सब के बीच आपको बता दें कि कल जब लालू यादव को लेकर रांची में सुनवाई चल रही थी तब उनके पटना में घर के दरवाजे पर एक काला कपड़ा बांधा गया जिसे अब हटा दिया गया है. माना जा रहा है कि यह काला कपड़ा बुरी मुसीबत से छुटकारा पाने के लिए लगाया गया था. दरअसल मान्यता के मुताबिक इस तरह का कपड़ा अमूमन बुरी बलाओं को दूर रखने के लिए बांधा जाता है. लालू यादव से जब इस बाबत सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हमें नही मालूम क्यों बंधा है?

IRCTC घोटाला केस में आज क्या हुआ? रेलवे टेंडर घोटाला मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से लालू यादव परिवार को बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने इस मामले में राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को जमानत दे दी है. इसके साथ ही इसी मामले में अन्य आरोपियों को भी कोर्ट ने एक लाख रुपये के निलजी मुचलके पर जमानत दे दी. लालू के रेल मंत्री रहते हुए IRCTC के पुरी और रांची के होटलों को ठेके पर देने में धांधली के आरोप में आज पटियाला हाउस कोर्ट में सभी की पेशी हुई थी.

वहीं इसी मामले में लालू यादव के लिए सीबीआई ने प्रोडक्शन वॉरंट की मांग की जिसे कोर्ट ने मांन लिया. 6 अक्टूबर को लालू यादव की पेशी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया गया. पटियाला हाउस कोर्ट में पेश होने के बाद ही लालू यादव को जमानत मिलेगी. लालू यादव ने कल की चारा घोटाला मामले में पेरोल खत्म होने के बाद रांची की सीबीआई अदालत में सरेंडर किया. जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया. खराब तबीयत के चलते कोर्ट ने लालू को रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज करवाले की इजाजत दी है.

क्या है पूरा मामला? इसकी शुरूआत हुई 2005 में जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे, झारखंड के रांची और ओडिशा के पुरी में रेलवे के दो होटलों को मेसर्स सुजाता होटल प्राइवेट लि. को लीज पर दिया गया. आरोप है कि होटल को लीज पर देने के लिए टेंडर के नियमों में ढील दी गयी और जब होटल लीज पर मिल गया तो इसके बदले डिलाइट मार्केटिंग कंपनी को पटना में 3 एकड़ जमीन मिली. ये जमीन चाणक्य होटल के डायरेक्टर विनय कोचर ने 1 करोड़ 47 लाख में बेची जबकि बाज़ार में उस वक्त इस जमीन की कीमत करीब दो करोड़ रुपए थी.

डिलाइट मार्केटिंग कंपनी आरजेडी सांसद प्रेम चंद गुप्ता की पत्नी सरला गुप्ता के नाम पर थी, सीबीआई का कहना है कि ये कंपनी लालू परिवार की बेनामी कंपनी थी. 2014 में डिलाइट मार्केटिंग कंपनी के शेयर लारा प्रोजेक्ट के नाम ट्रांसफर कर दिए गए, लारा प्रोजेक्ट कंपनी में लालू की पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी डायरेक्टर हैं, जब सारे शेयर डिलाइट मार्केटिंग कंपनी से लारा प्रोजेक्ट में ट्रांसफर हो गए तब इस जमीन की कीमत करीब 32 करोड़ रूपए हो गयी. यहां पर जो बात सबसे ज्यादा हैरान करती है वो ये कि 32 करोड़ की इस ज़मीन को लालू के परिवार की कंपनी लारा प्रोजेक्ट को सिर्फ 65 लाख रूपए लेकर ट्रांसफर कर दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली: RML अस्पताल का नया सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक शुरू होने को तैयार, जल्द मिलेगा आधुनिक इलाज
दिल्ली: RML अस्पताल का नया सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक शुरू होने को तैयार, जल्द मिलेगा आधुनिक इलाज
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
यूपी में बुलडोजर एक्शन सही या गलत? इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीशों में मतभेद, अब CJ करेंगे फैसला?
यूपी में बुलडोजर एक्शन सही या गलत? इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीशों में मतभेद, अब CJ करेंगे फैसला?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget