एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार आएगी, क्या महिला सुरक्षा लाएगी ?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीजेपी के सामने बड़ी चुनौती कानून व्यवस्था को रास्ते पर लाने की होगी. यूपी में महिलाओं को उम्मीद है कि अब बदलाव जरूर होगा. चुनाव से पहले बीजेपी ने यूपी से गुंडागर्दी दूर करने और महिलाओं को सुरक्षा देने का वादा किया था. लेकिन यूपी में चुनाव जीतने के बाद क्या वाकई यहां की बहन-बेटीयों को बीजेपी से सुरक्षा का भरोसा है ?

बेटियों को क्या लगाता है ?

यहां लड़कियों का कहना है, ‘’अभी तक को कुछ बदलाव नज़र नहीं आता. डर लगता है कि घर भी सही से पहुंच पाएंगे या नहीं.’’ हालांकि अबतक यूपी में बीजेपी ने सत्ता संभाली नहीं है. फिर भी मेरठ के स्कूल और कॉलेज जाने वाली इन बच्चियों को उम्मीद है कि एंटी रोमियो दल बना तो वो पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगी.

उत्तर प्रदेश को अपराध का प्रदेश कहा जाए तो गलत नहीं होगा. पिछले पांच सालों में तो यहां महिलाओं पर अत्याचार और खराब कानून व्यवस्था ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए.

यूपी में महिला सुरक्षा बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती

साल 2014 में यूपी में करीब 3,467 रेप की घटनाएं हुईं. अगले ही साल 2015 रेप की वारदात में 161% की बढ़ोत्तरी हुई और 9075 रेप के मामले दर्ज हुए. साल 2016 में 15 मार्च से 18 अगस्त के बीच महज छह महीनों में 1012 रेप के मामले दर्ज हुए. इस दौरान छेड़छाड़ के भी रिकॉर्ड 4520 मामले सामने आए.

इसी कानून व्यवस्था को बीजेपी ने चुनाव का बड़ा मुद्दा बनाया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह तक सभी ने यूपी से गुंडों को भगा देने की बात कही थी.

बीजेपी ने सरकार आने पर एंटी रोमियो दल की स्थापना का वादा किया था

बीजेपी के घोषणापत्र में भी हर कॉलेज और स्कूल के नजदीक पुलिस थाने में एंटी रोमियो दल के गठन की बात कही गई है. उसके अलावा हर जिले में तीन महिला पुलिस स्टेशन बनाए जाने का ज़िक्र भी है. पुलिस में डेढ़ लाख खाली पदों को एक साल के अंदर भरने का वादा किया गया है. यही नहीं सभी भगौड़े अपराधियों को 45 दिन के अंदर वापस जेल भेजने का दावा भी किया गया है. इन सारे वादों के साथ 14 साल के बाद बीजेपी यूपी में सत्ता संभालने जा रही है. ऐसे में अब अपने वादों को निभाने का वक्त आ गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
अभिजीत दीपके की चेतावनी, '...तो मैं खुद जयपुर आऊंगा'
अभिजीत दीपके की चेतावनी, '...तो मैं खुद जयपुर आऊंगा'
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget