एक्सप्लोरर

योगी के मंत्री सुरेश राणा को घेरने के लिए अखिलेश यादव ने किया ट्वीट, खुद हुए ट्रोल

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों अपने एक ट्वीट को लेकर निशाने पर हैं. सोशल मीडिया में उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है. जानें वजह-

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों अपने एक ट्वीट को लेकर निशाने पर हैं. सोशल मीडिया में उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने ये ट्वीट 23 अप्रैल को शाम करीब 7 बजे किया था. अखिलेश ने साल भर पुरानी अखबार की खबर पोस्ट कर दी थी. मामला गन्ना किसानों के भुगतान का है. वो भी गन्ना मंत्री सुरेश राणा के इलाके का.

अखिलेश ने हिंदी अखबार की एक रिपोर्ट पोस्ट की. लेकिन ये खबर 23 अप्रैल 2017 की है. मेरठ इलाके के अखबार में छपा है “गन्ना भुगतान में मंत्री जी का जिला फिसड्डी.” साल भर पुरानी खबर के बहाने अखिलेश ने योगी सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है. वे लिखते हैं “ अक्षम सरकार ऑडिट के बहाने किसानों का भुगतान टाल रही है. ये कैसी सरकार है जो न जनता के काम आ रही है न कोई काम कर रही है”.

योगी आदित्यनाथ 15 मार्च 2017 को यूपी के मुख्य मंत्री बने थे. अखिलेश यादव ने ट्वीट में जो खबर पोस्ट की है वो 23 अप्रैल की है. योगी को सीएम बने महीने भर ही हुए थे. इसका मतलब ये हुआ कि गन्ना किसानों का जो भी बक़ाया था वो अखिलेश सरकार का ही था. लेकिन इस बात का ख्याल किए बिना ही अखिलेश ने मंत्री सुरेश राणा का भी मजाक उड़ाया. राणा पश्चिमी यूपी के शामली जिले से आते हैं. अखिलेश के ट्वीट पर अब सोशल मीडिया में उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. बीजेपी समर्थकों ने उनके खिलाफ मुहिम छेड़ दी है.

गन्ना मंत्री सुरेश राणा कहते हैं “अखिलेश यादव झूठ फैलाने में एक्सपर्ट हैं. किसानों से उनका क्या लेना देना. बीजेपी सरकार बनने के बाद हमने गन्ना किसानों का रिकॉर्ड पेंडेंट किया है”. समाजवादी पार्टी के नेता इस ट्वीट पर मौन हैं. अब मामला पार्टी के मुखिया का है तो भला कौन बोले. अब ये पता नहीं कि अखिलेश ने ये ट्वीट किया था या फिर उनकी सोशल मीडिया टीम ने.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार विधानसभा में गूंजा पटना में प्रदर्शन का मुद्दा, BJP बोली- 'ये छात्र नहीं गुंडा थे, अपराधी थे'
बिहार विधानसभा में गूंजा पटना में प्रदर्शन का मुद्दा, BJP बोली- 'ये छात्र नहीं गुंडा थे, अपराधी थे'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
मुंबई रेलवे की अनोखी पहल, 'यमराज' बनकर यात्रियों को ट्रैक क्रॉसिंग के खतरे से किया जागरूक
मुंबई रेलवे की अनोखी पहल, 'यमराज' बनकर यात्रियों को ट्रैक क्रॉसिंग के खतरे से किया जागरूक
दिल्ली: RML अस्पताल का नया सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक शुरू होने को तैयार, जल्द मिलेगा आधुनिक इलाज
दिल्ली: RML अस्पताल का नया सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक शुरू होने को तैयार, जल्द मिलेगा आधुनिक इलाज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget