एक्सप्लोरर

यूपी में गठबंधन के मुकाबले बीजेपी तैयार कर रही है 20 जातियों की सेना

यूपी में लोकसभा की 80 सीटें है और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने 73+ का चुनावी लक्ष्य बनाया है लिहाज़ा संभावित गठबंधन से पहले बीजेपी सभी जातियों का सामाजिक सम्मलेन कर रही है. बीजेपी 7 सितम्बर से लखनऊ में 20 जातियों का सम्मलेन कर रही है जो 24 सितम्बर तक चलेगा.

लखनऊ: 2019 लोक सभा चुनाव से पहले तैयारी में बीजेपी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है. यूपी में लोकसभा की 80 सीटें है और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने 73+ का चुनावी लक्ष्य बनाया है लिहाज़ा संभावित गठबंधन से पहले बीजेपी सभी जातियों का सामाजिक सम्मलेन कर रही है. बीजेपी 7 सितम्बर से लखनऊ में 20 जातियों का सम्मलेन कर रही है जो 24 सितम्बर तक चलेगा.

दिल्ली की गद्दी का रास्ता लखनऊ से होकर जाता है, सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटें यूपी से ही हैं और माना जाता है जिसने यूपी में जो ज्यादा सीट पाता है, केंद्र में उसकी सरकार बनना तय रहता है. पिछली बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन को 73 सीटें मिली थीं. सपा से मुलायम सिंह यादव का परिवार और कांग्रेस से राहुल और सोनिया गांधी ही जीत पायी थीं, जबकि बीएसपी को एक भी सीट नहीं मिली थी. लिहाज़ा इस बार संभावित महागठबंधन की चर्चा चल रही है. लेकिन बीजेपी भी इतनी आसानी से इन्हें कामयाब नहीं होने देना चाहती है. पिछले लोकसभा चुनाव में जातीय राजनीति का समीकरण ध्वस्त करने वाली बीजेपी सभी जातियों को साध रही है.

''सबका साथ सबका विकास'' का नारा देने वाली बीजेपी अब जातीय सम्मलेन कर रही है. आज बीजेपी ने केवल जाट वर्ग का सम्मलेन ही नहीं किया बल्कि उनके आरक्षण की मांग का भी साथ दिया.इन सम्मेलनों की कमान बीजेपी का पिछड़ा चेहरा रहे और उसी आधार पर डिप्टी सीएम बने केशव प्रसाद मौर्या कर रहे हैं. लेकिन आज के कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए.

अब तक बीजेपी प्रजापति समाज राजभर समाज नाई समाज अर्कवंशीय समाज विश्वकर्मा समाज पाल बघेल समाज साहू राठौर समाज लोधी समाज भुर्जी समाज निषाद कश्यप समाज हलवाई समाज चौरसिया समाज यादव समाज जायसवाल समाज जाट समाज का सम्मलेन कर चुकी है.

आने वाले दिनों में स्वर्णकार समाज कुर्मी पटेल समाज चौहान लोनिया समाज गुजर समाज दर्जी छीपा समाज मौर्या कुशवाहा समाज और शाक्य सैनी समाज का सम्मलेन किया जायेगा. बीजेपी ने इन जातियों के सम्मलेन को सामाजिक सम्मलेन कह रही है.एसटी-एससी एक्ट का दुरूपयोग नहीं होगा बल्कि सबके साथ न्याय होगा. ये मूलमंत्र इन सम्मेलनों में जरूर दिया जा रहा है.

इसके पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ खुद दलित गावों रात बिताने और सहभोज का कार्यक्रम कर चुके हैं. इन सम्मेलनों में आये कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधियों को बूथ की भी ज़िम्मेदारी दी जा रही है. इनके समाज को बीजेपी से जोड़ने की भी जिम्मेदारी दी जा रही है. यानि आगामी लोकसभा चुनाव में ''साफ़ नियत सही विकास'' के नारे के साथ ही बीजेपी जातीय समीकरण को भी आज़माने जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
मेरठ की 7 सीटों पर कैसी है सियासी तस्वीर, 2022 में किसने मारी बाजी?
मेरठ की 7 सीटों पर कैसी है सियासी तस्वीर, 2022 में किसने मारी बाजी?
शिवा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे के वायरल ऑडियो-वीडियो की होगी फॉरेंसिक जांच
शिवा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे के वायरल ऑडियो-वीडियो की होगी फॉरेंसिक जांच
रामदेव बोले- CM योगी को फायदा पहुंचाएंगे ओवैसी, अब कांग्रेस-सपा ने खोल दिया पूरा चिट्ठा
रामदेव बोले- CM योगी को फायदा पहुंचाएंगे ओवैसी, अब कांग्रेस-सपा ने खोल दिया पूरा चिट्ठा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget