एक्सप्लोरर

बीजेपी सांसद उदित राज ने दी शिवराज सिंह को नसीहतः कहा-गैर जरूरी बयान न दें सीएम

शिवराज के एससी-एसटी वाले बयान पर बीजेपी के सांसद उदित राज ने एतराज जताते हुए कहा है कि शिवराज सिंह का ये बयान अनावश्यक है. एससी/एसटी ऐक्ट में संशोधन पीएम मोदी के नेतृत्व में हुआ है.

नई दिल्लीः एससी एसटी एक्ट में संशोधन पर लगातार विरोध के बाद मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज चौहान के सुर बदल गए हैं. अब इस पर उन्होंने नया बयान देते हुए कहा है कि एससी एसटी एक्ट के तहत बिना जांच-पड़ताल के मध्य प्रदेश में कोई भी गिरफ्तारी नहीं होगी. अब इस पर बीजेपी में ही विरोध के सुर उठने लगे हैं. दिल्ली से बीजेपी सांसद उदित राज ने शिवराज को नसीहत देते हुए कहा है कि सीएम शिवराज कानून को ठीक से पढ़ें और गैर जरूरी बयान ना दें. एससी-एसटी एक्ट पर केंद्र के कानून को माना जाए.

टेरर के बीच टॉक पर विदेश मंत्रालय का बड़ा फैसला, भारत-पाक विदेश मंत्रियों की मुलाकात रद्द

शिवराज के एससी-एसटी वाले बयान पर बीजेपी के सांसद उदित राज ने एतराज जताते हुए कहा है कि शिवराज सिंह का ये बयान अनावश्यक है. एससी/एसटी ऐक्ट में संशोधन पीएम मोदी के नेतृत्व में हुआ है. दलितों के लिए कानून बनने के बावजूद रोज़ हत्या हो रही है और दलितों में भय का माहौल हो गया है.

उदित राज ने ये भी कहा कि शिवराज ने इस ऐक्ट के दुरुपयोग की बात की है लेकिन इस कानून का नहीं, दुरुपयोग बाक़ी क़ानून का हो रहा है. धारा 376, टाडा, मकोका सभी कानूनों का दुरुपयोग हो रहा है. लम्बे समय तक लिव इन में रहने के बाद महिलायें रेप का चार्ज लगाती हैं तो ये 376 का गलत उपयोग है. इन सबके खिलाफ कदम उठाए जाने चाहिए. सीएम शिवराज को ये बयान वापस लेना चाहिए क्योंकि ये सही नहीं है.

दरअसल एमपी में एससी-एसटी एक्ट पर शिवराज सरकार को चारों तरफ से सवर्णों का विरोध झेलना पड़ रहा है. कई इलाकों में शिवराज सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं और पोस्टर लगाए जा रहे हैं जहां पर लिखा है कि ये गांव सामान्य वर्ग का है और यहां वोट मांगकर शर्मिंदा न करें.

एससी-एसटी एक्ट के अलावा सीएम शिवराज ने व्यापम घोटाला केस में कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए कहा कि उनके खिलाफ अनर्गल आरोप लगाए गए हैं और कांग्रेस ने घटिया राजनीति की है. उनकी पत्नी साधना सिंह पर बेबुनियाद आरोप लगाए गए जिनका कोई आधार नहीं है.

अनुसूचित जाति को लेकर सरकार की सलाह पर उदित राज ने कहा- एडवाइजरी ठीक है लेकिन....

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्कूलों में रामचरितमानस अनिवार्य हो', धीरेंद्र शास्त्री की इस मांग पर BJP क्या बोली?
'स्कूलों में रामचरितमानस अनिवार्य हो', धीरेंद्र शास्त्री की इस मांग पर BJP क्या बोली?
UP MLC Election Results 2026 Live: मतगणना के दौरान पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता, कहा- औकात में रहो
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना के दौरान भड़के कांग्रेस नेता, पुलिस से कहा- औकात में रहो
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget