एक्सप्लोरर

BJP के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी के ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान पर उठाया सवाल

बीजेपी के बागी नेता और पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मैं भी चौकीदार' अभियान को 'खोखला' बताया है. उन्होंने कहा कि चौकीदारों को संबोधित करने से बेहतर है कि उनकी समस्याओं को खत्म किया जाए.

पटना: बीजेपी के बागी नेता और पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मैं भी चौकीदार' अभियान को 'खोखला' बताया है. उन्होंने कहा कि इस अभियान में 'दम' नहीं है. सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि लाखों चौकीदारों को संबोधित करने की जगह उनकी समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत है.

शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरूवार को ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मैं भी चौकीदार' अभियान के बारे कहा, "श्रीमान यह महत्वपूर्ण नहीं है कि आप लाखों लोगों को संबोधित करें. महत्वपूर्ण यह है कि उनकी समस्याओं को दूर किया जाए, उन्हें बेहतर वेतनमान दिया जाए और उनकी जीवन शैली को बेहतर किया जाए जिससे वह गरिमा के साथ जीवन जी सकें.”

विभिन्न मुद्दों को लेकर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बागी तेवर अपनाए हुए शत्रुघ्न ने आगे कहा 'चूंकि आप अब भी हमारे राष्ट्र के माननीय प्रधानमंत्री हैं, मैं आपके साथ हूं. आपको ढेर सारा प्यार और होली की शुभकामनाएं.”

खबरों के मुताबिक इस बार के चुनाव में पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कट सकता है. यहां से इस बार बीजेपी केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को उम्मीदवार बना सकती है. बिहार में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होना है. 23 मई को लोकसभा चुनाव के परिणाम आएंगे.

यह भी पढ़ें- बीजेपी कैंडिडेट लिस्ट: UP में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णा राज समेत 6 सांसदों का कटा टिकट बीजेपी ने आडवाणी का काटा टिकट, कांग्रेस ने कहा- मोदी जी बुजुर्गों का आदर नहीं करते बीजेपी ने गांधीनगर से आडवाणी का काटा टिकट, कांग्रेस ने कहा- मोदी जी बुजुर्गों का आदर नहीं करते देखें वीडियो-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताहिर हुसैन को सजा पर CM रेखा गुप्ता बोलीं, 'न्याय की जीत'
ताहिर हुसैन को सजा पर CM रेखा गुप्ता बोलीं, 'न्याय की जीत'
कालकाजी फ्लाईओवर विस्तार का रास्ता साफ, जल्द शुरू होगा काम
कालकाजी फ्लाईओवर विस्तार का रास्ता साफ, जल्द शुरू होगा काम
फतेहपुर: लालच में खोजकरक बाबा की मजार खोदी, लोगों में रोष
फतेहपुर: लालच में खोजकरक बाबा की मजार खोदी, लोगों में रोष
देहरादून: लेडी टीचर सुसाइड केस CB-CID को सौंपा गया
देहरादून: लेडी टीचर सुसाइड केस CB-CID को सौंपा गया

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget