एक्सप्लोरर

अगर सच बोलना बगावत है तो हां मैं बागी हूं, सरकार को दिखाता रहूंगा आईना: शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ''बीजेपी कार्यकर्ता से पहले मैं भारत का ज़िम्मेदार नागरिक हूं और अपनी इसी ज़िम्मेदारी को महसूस करते हुए हमेशा सच बोलने और दूसरे ज़िम्मेदार लोगों को सच्चाई से वाकिफ कराने की कोशिश करता हूं.''

प्रयागराज: पार्टी से पिछले कुछ दिनों से नाराज़ चल रहे बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने आज खुलकर अपनी बगावत का एलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि हां मैं बागी हूं, लेकिन मैंने यह बगावत अपने लिए नहीं बल्कि किसानों-गरीबों व ज़रूरतमंद लोगों के लिए की है. उनके मुताबिक़ मैं अपनी सरकार व लोगों को इसलिए बार-बार आईना दिखाने की कोशिश करता हूं, क्योंकि बीजेपी कार्यकर्ता से पहले मैं भारत का ज़िम्मेदार नागरिक हूं और अपनी इसी ज़िम्मेदारी को महसूस करते हुए हमेशा सच बोलने और सरकार और दूसरे ज़िम्मेदार लोगों को सच्चाई से वाकिफ कराने की कोशिश करता हूं. अगर सच बोलना बगावत है तो हां मैं बागी हूं. उन्होंने सफाई दी कि मैं सरकार के विपक्षी मंचों पर नहीं, बल्कि ज़रूरतमंद लोगों की आवाज़ उठाने के लिए उनके मंच पर जाता हूं और सच-सिद्धांत पर बात करने की कोशिश करता हूं. इसमें कुछ भी ग़लत नहीं है. फिर भी अगर लोग मुझे बागी कहते हैं, तो मैं खुद को बागी मान लेता हूं. अपनी ही सरकार पर फिर से निशाना साधते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उनके लिए विकास हमेशा मुद्दा था और रहेगा. जिन लोगों ने विकास के वादे किये थे, उन्हें अब इस बारे में जवाब भी देना चाहिए. यह मीडिया और आम जनता को देखना चाहिए कि विकास समेत कितने वायदे पूरे हुए हैं. मंदिर मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने मंदिर को लेकर आवाज़ उठाई थी और वायदा किया था, उन्हें अब इस बारे में भी अब तक की कोशिशों के बारे में बताना चाहिए. उन्होंने कहा मैं रामायणवादी हूं, लेकिन मंदिर मुद्दे पर सीधे कोई जवाब नहीं दे सकता. उन्होंने कहा कि हर सरकार को काम करना चाहिए. चित्रकूट में अपना दल द्वारा बुलाई गई विपक्षी पार्टियों की रैली में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उन्हें पार्टी द्वारा शीतकालीन सत्र में जारी किये गए व्हिप के बारे में जानकारी नहीं है. हो सकता है राष्ट्रहित में किसी मुद्दे पर बिल की ज़रुरत पड़ी हो, इसलिए व्हिप जारी किया गया हो. इसमें विपक्ष को भी मदद करनी चाहिए. वाराणसी सीट से विपक्षी उम्मीदवार के तौर पर पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होने सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा, हालांकि इससे इंकार भी नहीं किया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget