एक्सप्लोरर

कांस्टेबल को थप्पड़ मारने के मामले में FIR के बाद भाजपा सांसद रेखा वर्मा ने कही ये बात

यूपी के धौरहरा की भाजपा सांसद पर एक कांस्टेबल के साथ मारपीट करने के आरोप लगे हैं. जानिए इन आरोपों पर क्या कहा सांसद ने.

लखीमपुर खीरी: धौरहरा से भाजपा सांसद रेखा वर्मा के खिलाफ एक पुलिस कांस्टेबल ने कथित तौर पर अपमानित करने और धमकाने के लिए एफआईआर दर्ज करायी है. मोहम्मदी थाने पर तैनात कांस्टेबल श्याम सिंह ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि सांसद ने उन्हें रविवार रात अपमानित किया और धमकाया.

सिंह ने सोमवार को मोहम्मदी थाने में शिकायत दी. इसके बाद सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी. पुलिस अधीक्षक पूनम ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गयी है और आरोपों की जांच की जा रही है.

हालांकि, सांसद रेखा वर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरोपों को आधारहीन और मनगढंत बताया. उन्होंने खुद पर लगाये गये आरोपों को मोहम्मदी थाने में व्याप्त विभिन्न अनियमितताओं के खिलाफ उनकी शिकायतों का नतीजा बताया है.

क्या है मामला

सांसद रेखा वर्मा लोकसभा चुनाव में अपनी जीत का जश्न मनाने के लिए मोहम्मदी के एक मंदिर में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं. कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सांसद का काफिला रविवार देर रात रवाना हुआ.

वर्मा ने कथित तौर पर फोन पर एक अन्य कांस्टेबल को बुलाया और सिंह द्वारा उनके काफिले में चलाई जा रही कार को रोकने के लिए कहा. उन्होंने कांस्टेबल से कहा कि वह सिंह को उनके पास लेकर आए और फिर कथित तौर पर सिंह को गाली देना शुरू कर दिया और थप्पड़ मार दिया. सांसद ने पुलिस कांस्टेबल को धमकी भी दी कि वह "सुधर जाए" वरना "उसे मरवा देंगी."

पीड़ित सिपाही श्याम सिंह ने मामला 9 जून की रात का बताया है. उन्होंने कहा कि सांसद रेखा वर्मा ने बिना किसी कारण के मुझे थप्पड़ मारा और उसके बाद वो वहां से निकल गईं. मैंने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और मुझे न्याय की पूरी उम्मीद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
Delhi Weather: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा यूएस का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा यूएस का प्लान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget