एक्सप्लोरर

'आप घूस लेते हैं, अब ये नोटों की माला लीजिए'

यूपी में बीजेपी के विधायक ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक इंजीनियर को नोटों की माला पहना दी. मामला बुंदेलखंड इलाक़े के बांदा जिले का है.

बांदा: यूपी में बीजेपी के विधायक ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक इंजीनियर को नोटों की माला पहना दी. मामला बुंदेलखंड इलाक़े के बांदा जिले का है. बीजेपी एमएलए ब्रजेश प्रजापति के घर कुछ लोग पहुंचे. सबने पीने के पानी की समस्या बताई. लोगों ने पाइप लाइन बिछाने में गड़बड़ियों की भी शिकायत की. विधायक जब जल निगम के जीएम ऑफ़िस में पहुंचे तो उन्हें वहां कोई नहीं मिला. ग़ुस्से में लाल पीले नेताजी ने समर्थकों से ताला मंगवाया और जीएम ऑफ़िस को बंद कर दिया.

बीजेपी विधायक ब्रजेश प्रजापति का ग़ुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ. अपने समर्थकों संग वे जल निगम के अधीक्षण अभियंता के ऑफ़िस पहुंच गए. प्रजापति ने इंजीनियर एमसी श्रीवास्तव को गड़बड़ियों के बारे में बताया. दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. विधायक ने अपने लोगों से मंगवाकर नोटों की माला इंजीनियर साहेब को पहना दी.

आप घूस लेते हैं, अब ये नोटों की माला लीजिए

ऑफ़िस के कर्मचारी चुपचाप ये तमाशा देखते रहे. विधायक जी का ग़ुस्सा अब भी कम नहीं हुआ था. इंजीनियर को नोटों की माला पहनाने के बाद वे सीधे कमिश्नर कार्यालय पहुंच गए. एमएलए प्रजापति ने उन्हें जीएम ऑफ़िस की चाभी दी. उन्होंने कमिश्नर से इंजीनियर के ख़िलाफ़ घूस लेने की शिकायत की.

विधायक कहते हैं,“इंजीनियर बिना पैसे लिए काम नहीं करते हैं. इस इलाक़े में पानी का संकट बढ़ने लगा है. कमिश्नर भी कोई कार्रवाई नहीं करते हैं और अब मैं सीधे मुख्यमंत्री जी से शिकायत करूंगा.”

पूरे शहर में विधायक के माला की चर्चा रही. बांदा के कमिश्नर रामविशाल मिश्र ने बताया, “किसी ऑफ़िस में ताला लगाना ग़लत है. अगर भ्रष्टाचार है तो आप भी इसके ख़िलाफ़ आवाज़ उठायें.” वैसे चढ़ते पारे के साथ बुंदेलखंड में पानी की मारामारी अभी से शुरू हो गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
हिमाचल के सिरमौर में हादसा, खाई में कार गिरने से 4 की मौत, 9 घायल
हिमाचल के सिरमौर में हादसा, खाई में कार गिरने से 4 की मौत, 9 घायल
'बिहार में शराबबंदी हटाने के लिए…', BJP के मंत्री का बड़ा बयान
'बिहार में शराबबंदी हटाने के लिए…', BJP के मंत्री का बड़ा बयान

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget