एक्सप्लोरर

इलाहाबाद का नाम बदलने को बीजेपी ने बताया हिन्दुओं की भावना

इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किए जाने की की गयी घोषणा का बीजेपी ने स्वागत किया है. पार्टी का कहना है कि मुख्यमंत्री का यह कदम न केवल स्वागत योग्य है बल्कि अभिनन्दनीय है.

लखनऊ: इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किए जाने की की गयी घोषणा का बीजेपी ने स्वागत किया है. पार्टी का कहना है कि मुख्यमंत्री का यह कदम न केवल स्वागत योग्य है बल्कि अभिनन्दनीय है. योगी की इस घोषणा की प्रशंसा करते हुए पार्टी ने कहा कि लाखों करोड़ों लोगों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए यह घोषणा ऐतिहासिक होगी. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा. मनोज मिश्र ने कहा कि संगम तट प्रयाग का पौराणिक महत्व है. यह सर्वोत्तम और उत्कृष्ट तीर्थ है. तीर्थो का राजा है प्रयागराज. अकबर की निशानी को मिटाकर पौराणिक नाम प्रयाग देना ही श्रेयस्कर है. इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी बधाई के पात्र हैं. बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि देश के मानस में इलाहाबाद सदैव प्रयागराज ही है. लाखों करोड़ों हिन्दुओं की भावनाओं की अभिव्यक्ति है, योगी जी की घोषणा. श्रद्धालुओं ने कभी भी इलाहाबाद का नाम स्वीकार नहीं किया, उसके लिए यह तीर्थराज प्रयागराज ही है. योगी सरकार प्रयाग में होने वाले कुंभकी तैयारी पूर्ण रूपेण अच्छी तरह से कर रही है. योगी सरकार धर्म के क्षेत्र में तथा धार्मिक पर्यटन में भी ऐतिहासिक काम कर रही है. बता दें कि इससे पहले शनिवार शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि इलाहाबाद का नाम प्रयागराज होगा. मुख्यमंत्री ने कहा था कि संत लगातार इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयाग करने की मांग उठा रहे थे. कुंभ मार्गदर्शक मंडल की बैठक में भी यह मुद्दा प्रमुखता से उठा. बैठक की अध्यक्षता कर रहे राज्यपाल रामनाईक ने भी इस पर सहमति जताई है. उन्होंने कहा कि जहां दो नदियों का संगम होता है, उसे प्रयाग कहा जाता है. उत्तराखंड में देवप्रयाग, कर्णप्रयाग और विष्णुप्रयाग हैं. इलाहाबाद में देवभूमि से निकलने वाली दो पवित्र नदियों का संगम है, इसलिए इसे प्रयागराज कहा जाता है. उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही औपचारिकताएं पूरी कर इलाहाबाद का नाम प्रयागराज कर देगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget