एक्सप्लोरर

विवादित बयान: बीजेपी नेता विनीत अग्रवाल बोले- वैश्य समाज से थे राम और हनुमान

उत्तर प्रदेश भाजपा के फायर ब्रांड नेता और भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने बृहस्पतिवार को कहा कि "हनुमान के साथ भगवान श्रीराम भी वैश्य समाज से हैं."

मेरठ: उत्तर प्रदेश भाजपा के फायर ब्रांड नेता और भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने बृहस्पतिवार को कहा कि "हनुमान के साथ भगवान श्रीराम भी वैश्य समाज से हैं." भाजपा नेता ने कहा कि वैश्य भगवान श्रीराम के वंशज हैं. अग्रवाल ने कहा कि हनुमान को भगवान राम का दत्तक पुत्र माना जाता है जिसका साफ अर्थ है कि भगवान राम भी वैश्य थे.

विनीत अग्रवाल शारदा का यह भी दावा है कि अयोध्या में राम मंदिर का कामकाज जारी है और जल्द ही भगवान तंबू से निकलकर अपने भव्य मंदिर में रहने जाएंगे.

भाजपा नेता इस सवाल को टाल गए कि बीते दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमान को दलित बताया था और बाद में इस बयान पर सफाई भी दी थी. इस बयान के बाद प्रदेश भाजपा के एमएलसी बुक्कल नवाब हनुमान को मुसलमान और प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जाट बता चुके हैं.

किसने क्या कहा था-

चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा था,"मुझे लगता है कि हनुमान जी जाट थे, क्योंकि हम किसी भी स्वभाव से ये पता करते हैं कि ये किसके वंशज होंगे. जाट का स्वभाव होता है कि किसी के साथ अन्याय हो रहा हो तो वो उसे जाने बगैर मदद करता है. इसी तरीके से हनुमान की प्रवृति जाटों से मिलती है. उन्होंने भी राम की मदद की थी, जब माता सीता का अपहरण रावण द्वारा कर लिया गया था."

इससे पहले बीजेपी एमएलसी बुक्कल नवाब ने कहा था कि हनुमान जी मुसलमान थे. उन्होंने कहा,"मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मुसलमानों के नाम ही रहमान, सुल्तान, इमरान, जीशान, रिहान जैसे होते हैं और उसी तरह हनुमान नाम भी है इसलिए मेरा मानना है कि हनुमान जी मुसलमान थे."

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान के अलवर में एक रैली के दौरान हनुमान जी को दलित बता दिया था. इसके बाद केद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा था कि हनुमान आर्य थे. अनूसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने हनुमान को आदिवासी बताया था.

इस विवाद में भीम आर्मी मुखिया चंद्रशेखर ने दलितों से हनुमान मंदिरों पर कब्जा करने को कहा था. कई हनुमान मंदिरों के बाहर काफी बवाल भी हुआ था. ऐसी खबरें पूरे प्रदेश से सामने आई थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे
वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'BAP तो BJP की B-टीम है', राजकुमार रोत की पार्टी पर कांग्रेस विधायक का आरोप
'BAP तो BJP की B-टीम है', राजकुमार रोत की पार्टी पर कांग्रेस MLA का आरोप

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget