एक्सप्लोरर

संस्कृति बचाने के लिए गाजियाबाद और दिल्ली का नाम बदलने से भी गुरेज नहीं करेगी बीजेपी: संगीत सोम

संगीत सोम ने दिल्ली और गाजियाबाद नामों पर कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी धरोहर है. इस तरह के जितने भी नाम मुस्लिम आक्रांताओं के द्वारा रखे गये हैं, सभी को बीजेपी बदलने का काम करेगी. संस्कृति और धरोहरों को बचाने के लिए जो भी जरूरत होगी, किया जायेगा.

मेरठ: पश्चिमी उत्तर-प्रदेश में बीजेपी के बड़े हिन्दूवादी नेताओं में शुमार संगीत सोम 2019 लोकसभा की सियासी जमीन तैयार करते दिख रहे हैं. फैजाबाद का नाम अयोध्या किये जाने के महज 48 घंटों के अंदर संगीत सोम ने मुजफ्फरनगर का नाम बदलने की मांग की और अब अगले 24 घंटों बाद उन्होंने ऐलान कर दिया कि संस्कृति के 'कलंकों' को मिटाने के लिए बीजेपी दिल्ली और गाजियाबाद का नाम बदलने से भी गुरेज नहीं करेगी. हिन्दूवादी संगठन के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे बीजेपी विधायक संगीत सोम ने कहा कि देश और प्रदेश में ऐसे बहुत से शहर हैं जिनके नाम मुस्लिम आक्रान्ताओं की याद दिलाते हैं. इन आक्रान्ताओं ने देश की संस्कृति को बिगाड़ने का काम किया. मुगल आक्रान्ताओं ने देश की संस्कृति की पहचान मंदिरों और ऐसे तमाम स्थलों को खत्म करने का काम किया. मुजफ्फरनगर का नाम बदलने की जरूरत के सवाल पर संगीत सोम ने कहा कि मुजफ्फरनगर का नाम 1633 तक मुजफ्फरनगर नहीं था. वहां के नबाब मुजफ्फर अली ने अपने नाम पर शहर का नाम रख दिया. उन्होंने कहा कि मुजफ्फर अली देश के कोई महान व्यक्ति नहीं थे जिनके नाम पर शहर बसाया जाये. मुजफ्फरनगर के लोगों की मांग है उनके शहर का नाम बदला जाये. हमने यह मांग नहीं रखी है, सरकार से कहा है और यह जल्दी ही लक्ष्मीनगर किया जायेगा. अपनी पत्नी की याद में मिनी ताजमहल बनवाने वाले फैजुल हसन कादरी नहीं रहे संगीत सोम ने दिल्ली और गाजियाबाद नामों पर कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी धरोहर है. इस तरह के जितने भी नाम मुस्लिम आक्रांताओं के द्वारा रखे गये हैं, सभी को बीजेपी बदलने का काम करेगी. संस्कृति और धरोहरों को बचाने के लिए जो भी जरूरत होगी, किया जायेगा. उन्होंने यह भी कहा कि शहरों का अस्तित्व उनके असली नामों से है, न कि फर्जी नामों से. शहरों के नाम बदलने की राजनीति क्या 2019 लोकसभा की तैयारी तो नहीं है, यह पूछे जाने पर संगीत सोम ने कहा कि 2019 की तैयारी तो बीजेपी बीते 5 सालों से कर रही है. 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बनेंगे. चुनाव से इस मुद्दे का कोई लेना-देना नहीं है. राममंदिर मुद्दा गर्माने की सियासत को लेकर संगीत सोम ने कहा कि अयोध्या में भव्य राममंदिर बनेगा और जल्द बनेगा और हर हालत में बनेगा. उन्होंने यह भी जोड़ा कि अयोध्या में 2019 से पहले ही श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का मार्च शुरू होने से पहले फेल? अभी तक नहीं पहुंचे तेजस्वी यादव
LIVE: RJD का मार्च शुरू होने से पहले फेल? अभी तक नहीं पहुंचे तेजस्वी यादव
ऐसे होगा अलायंस? आपस में भिड़े सपा MLA और इमरान मसूद, मुस्कुरा दीं इकरा हसन
ऐसे होगा अलायंस? आपस में भिड़े सपा MLA और इमरान मसूद, मुस्कुरा दीं इकरा हसन
बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी
बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget