एक्सप्लोरर

'बीजेपी समर्थक बच्चों संग घूमने चले गए इसलिए हार गए कैराना और नूरपुर'

उपचुनाव के परिणामों से बीजेपी को अंदरूनी तौर पर चोट तो गहरी लगी सी दिख रही है, लेकिन बीजेपी और उसके लोग उपचुनावों में हार को अंदर से स्वीकार करने को तैयार कतई नहीं हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के परिणामों से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को अंदरूनी तौर पर चोट तो गहरी लगी सी दिख रही है, लेकिन बीजेपी और उसके लोग उपचुनावों में हार को अंदर से स्वीकार करने को तैयार कतई नहीं हैं. यह अलग बात है कि पार्टी का प्रदेश नेतृत्व हार को दबे शब्दों में स्वीकार करते हुए समीक्षा करने की भी बात कर रहे हैं.

बीजेपी सरकार के मंत्रीगण उपचुनाव की हार को एक दूसरे नजरिए से देख उस पर पर्दा डाल रहे हैं. यही नहीं योगी सरकार का कोई मंत्री उपचुनाव की हार को 'लौ बुझने से पहले तेज जलती है' के नजरिए से देख रहा है तो कोई मंत्री कह रहा कि 'बीजेपी के समर्थक गर्मी की छुट्टियों में बच्चों संग घूमने चले गए इसलिए हार गए' के नजरिए से देख रहा है.

गेस्ट हाउस में गुजारनी पड़ी मुलायम को रात, तैयार हुआ अखिलेश का नया बंगला

यूपी की कैराना लोकसभा सीट पर गठबंधन का उम्मीदवार तो नूरपुर विस सीट पर सपा का उम्मीदवार विजयी हुआ है.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय का कैराना और नूरपुर के चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया में कहना है कि "विकास की राजनीति पर थोड़े समय के लिए फतवों व जातिवादी, सिद्धान्तविहीन राजनीति भारी पड़ी है."

नहीं चला अखिलेश, मुलायम, मायावती का बस, आखिरकार खाली करना पड़ा सरकारी बंगला

डॉ. पाण्डेय ने कहा, "यद्यपि वहां के स्थानीय समीकरण चुनौतीपूर्ण थे परंतु फिर भी हमने कैराना लोकसभा में दो विधानसभाओं में कथित गठबंधन को हराया, लेकिन तीन विधानसभाओं में कहां कमियां रह गईं, साथ ही नूरपुर में बीजेपी को कथित गठबंधन के बावजूद विधानसभा चुनाव के मुकाबले 11 हजार वोट अधिक प्राप्त हुए, लेकिन फिर भी कुछ वोटों के अंतर से चुनावी नतीजे हमारे अनुकूल नहीं रहे, हम इसकी गहन समीक्षा करेंगे, फिर आगे की रणनीति एवं कार्ययोजना बनाएंगे."

सलमान खान को लेकर हिंदूवादी नेता का एलान, थप्पड़ मारने वाले को 5 लाख का इनाम

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने विकास और किसान कल्याण की राजनीति तथा अपनी योजनाओं के प्रसार के साथ जनता के बीच सकारात्मक राजनीति की है, वहीं विपक्ष झूठ और फतवों की नकारात्मक साम्प्रदायिक प्रवृत्ति की राजनीति के साथ चुनाव में था, लेकिन झूठ और फतवों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी. जनता 2019 के आम चुनाव में मोदी जी को पुन: प्रधानमंत्री बनाकर विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को अवश्य जवाब देगी.

यूपी के डिप्टी सीएम का दिव्य ज्ञान, 'टेस्ट ट्यूब से हुआ था सीताजी का जन्म'

इसी तरह योगी सरकार के राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने इस संबंध में ट्वीट कर कहा है कि 'कैराना में जीत जातिवाद एवं संप्रदायवाद की जीत है जो तात्कालिक है. मोदी जी ने नारा दिया जातिवाद मुक्त, संप्रदाय मुक्त भारत का. और जनता काम कर रही है. लेकिन लौ बुझने से पहले तेज जलती है. उप चुनाव का परिणाम भी यही है.'

वहीं कैराना-नूरपुर उपचुनाव में हार को लेकर योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने अजीबोगरीब बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के समर्थक बच्चों के साथ गर्मी की छुट्टियां मनाने बाहर चले गए. इसकी वजह से पार्टी को हार का सामना करना पड़ा.

कैराना-नूरपुर में हार के बाद बीजेपी के दो विधायकों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

चौधरी ने कहा कि उपचुनाव और आम चुनाव में बहुत बड़ा फर्क होता है. उपचुनाव के मुकाबले आम चुनाव में ज्यादा लोग हिस्सा लेते हैं. गर्मी की छुट्टियां होने की वजह से हमारे समर्थक और वोटर बच्चों के साथ बाहर घूमने चले गए. इसलिए हम लोग दोनों सीट पर हार गए.

उपचुनाव नतीजों के ठीक बाद योगी सरकार ने किए 18 IPS अफसरों के तबादले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस के एक्शन का मुझपर कोई असर नहीं', राजेंद्र भारती बोले- सपा-बसपा दोनों को...
'कांग्रेस के एक्शन का मुझपर कोई असर नहीं', राजेंद्र भारती बोले- सपा-बसपा दोनों को...
Datia Bypoll Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
Live: दतिया में शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर में EVM खुला, प्रशांत किशोर आगे, नीरज सिन्हा पिछड़े, 3 नंबर पर RJD
LIVE: बांकीपुर में EVM खुला, प्रशांत किशोर आगे, नीरज सिन्हा पिछड़े, 3 नंबर पर RJD
'पंचर लगाने वालों की ही औलादे होंगी...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान
'पंचर लगाने वालों की ही औलादे होंगी...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
Live: दतिया में शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget