एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: सबसे बड़े अंतर की जीत और सबसे कम अंतर की जीत रही BJP के नाम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ‘सुनामी’ लाने वाली बीजेपी के खाते में सबसे बडे अंतर की जीत और सबसे कम अंतर की जीत दोनों हैं. बीजेपी के पांच प्रत्याशियों ने एक लाख से अधिक वोटों के अंतर से चुनाव जीता जबकि आठ प्रत्याशी ऐसे रहे जो 1000 से भी कम वोटों से जीते.

सुनील कुमार शर्मा ने सबसे बड़े अंतर से दर्ज की जीत

साहिबाबाद से बीजेपी प्रत्याशी सुनील कुमार शर्मा ने सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज की. उन्होंने कांग्रेस के अमरपाल को 1,50,685 मतों से पराजित किया. डुमरियागंज में बीजेपी के राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बीएसपी की सैयदा खातून को महज 171 मतों से हराया.

राठ सीट पर बीजेपी की मनीषा अनुरागी ने कांग्रेस के गयादीन अनुरागी को 104643 मतों से हराया. केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र बीजेपी प्रत्याशी पंकज सिंह ने नोएडा सीट पर एसपी के सुनील चौधरी को 1,04,016 मतों से परास्त किया.

कुंडा से बाहुबली रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ निर्दलीय लड़े और उन्होंने बीजेपी के जानकी शरण को 1,03,647 मतों से हराया. बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने मथुरा सीट पर कांग्रेस के प्रदीप माथुर को 1,01,161 मतों से पराजित किया.

श्रावस्ती सीट पर बीजेपी ने एसपी को हराया

बीएसपी प्रत्याशी श्याम सुंदर शर्मा ने मांट सीट पर आरएलडी के योगेश चौधरी को मात्र 432 मतों से हराया. श्रावस्ती सीट पर बीजेपी के राम फेरन ने एसपी के मोहम्मद रमजान को 445 मतों से हराया जबकि मोहनलालगंज (अनुसूचित जाति) सीट पर एसपी के अंबरीष सिंह पुष्कर ने बीएसपी के राम बहादुर को 530 मतों से हराया.

मुहम्मदाबाद-गोहना :अनुसूचित जाति: सीट पर बीजेपी के श्रीराम सोनकर ने बीएसपी के राजेन्द्र कुमार को 538 मतों से हराया. रामपुर मनिहारन में बीजेपी के देवेन्द्र कुमार निम ने बीएसपी के रविन्द्र कुमार मोल्हू को 595 मतों से पराजित किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, लोगों की समस्याएं सुनीं
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, लोगों की समस्याएं सुनीं
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget