एक्सप्लोरर

BJP का SP-BSP पर करारा हमला, कहा- ‘बबुआ-बुआ ने यूपी को बर्बाद कर दिया'

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बीएसपी प्रमुख मायावती पर करारा हमला करते हुए बीजेपी ने कहा कि बबुआ अखिलेश यादव और बुआ मायावती’’ दोनों ने 15 सालों में उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया और अब पराजय तय देख अखिलेश यादव जुगाड़ से कांग्रेस एवं राष्ट्रीय लोक दल से गठबंधन कर सत्ता में वापसी की कवायद में लगे हैं. बीजेपी ने दावा किया कि इस बार उत्तर प्रदेश में विकासवाद के नाम पर चुनाव होगा और जनता ने अभी से बीजेपी के पक्ष में जनादेश का मन बना लिया है.

BJP का SP-BSP पर करारा हमला, कहा- ‘बबुआ-बुआ ने यूपी को बर्बाद कर दिया

‘बबुआ और बुआ’ दोनों ने किया यूपी को बर्बाद

केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि ‘‘बबुआ अखिलेश यादव और बुआ मायावती’’ दोनों ने उत्तरप्रदेश को बर्बाद कर दिया. दोनों की सरकारों के दौरान कानून व्यवस्था नाम की चीज नजर नहीं आई. समाजवादी पार्टी की सरकार राज्य में जमीन और खनन माफिया पर लगाम लगाने में नाकाम रही है.’’

नकवी ने कहा कि ‘बुआ और बबुआ’, ‘चाचा और भतीजा’ का खेल बहुत हो गया. जनता इनसे उब चुकी है और राज्य की सत्ता में परिवर्तन चाहती है. उत्तर प्रदेश की जनता ने इस बार बीजेपी को जनादेश देने का मन बना लिया है.

बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि इस बार का चुनाव किसी जाति, संप्रदाय या परिवारवाद के आधार पर नहीं बल्कि केवल ‘विकासवाद’ के नाम पर होगा. क्योंकि 15 सालों से उत्तर प्रदेश को सबसे अधिक सुशासन और विकास की जरूरत है.

जुगाड़ से सत्ता में वापसी की कवायद में लगे हैं पूर्ण बहुमत के मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव नीत एसपी सरकार पर निशाना साधते हुए बीजेपी नेता ने कहा, ‘‘ एक तरफ अखिलेश यादव विकास का ढोल पीटते हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस और अजीत सिंह की राष्ट्रीय लोक दल से गठबंधन का जुगाड़ कर रहे हैं. ’’ शर्मा ने कहा, ‘‘अखिलेश यादव और एसपी को जमीनी हकीकत का पता चल गया है और पराजय साफ दिख रही है. इसलिए पूर्ण बहुमत के मुख्यमंत्री जुगाड़ से सत्ता में वापसी की कवायद में लगे हैं. ’’

BJP का SP-BSP पर करारा हमला, कहा- ‘बबुआ-बुआ ने यूपी को बर्बाद कर दिया

श्रीकांत शर्मा ने दावा किया कि उत्तरप्रदेश में पूरी तरह से परिवर्तन की सुनामी है और जनता विकास, सुशासन और सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम बीजेपी को जनादेश देने का मन बना चुकी है. उन्होंने कहा कि 2012 के बाद बहन मायावती को जनता ने खारिज कर दिया था क्योंकि उनके नेतृत्व वाली सरकार भ्रष्टाचार, घोटालों से बदनाम हो गई थी और बीएसपी शासन के दौरान 30 हजार से अधिक दलितों के उत्पीड़न के मामले और दलितों की हत्याओं के मामले सामने आए थे.

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि अखिलेश यादव अपनी बुआ मायावती की विरासत को ही आगे बढ़ा रहे हैं जबकि उनसे जनता ने अपेक्षा की थी कि वे अच्छा काम करेंगे.

गांव के स्कूलों में बच्चों को ब्लैकबोर्ड और टाटपट्टी तक नहीं

उत्तर प्रदेश में विकास के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दावे को सिरे से खारिज करते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि अखिलेश के विकास की पोल तो राज्य में चिकनगुनिया के फैलने पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की राज्य सरकार पर टिप्पणी से खुल जाती है. गांव के स्कूलों में बच्चों को ब्लैकबोर्ड और टाटपट्टी तक नहीं उपलब्ध करा पाने पर भी अदालत ने राज्य सरकार के खिलाफ टिप्पणी की थी.

श्रीकांत शर्मा ने कहा, ‘‘अखिलेश यादव सरकार के विकास के दावे ‘हवा हवाई’ हैं जो केवल टीवी के विज्ञापनों में ही दिखते हैं जबकि इसकी जमीनी हकीकत अदालत की टिप्पणियों से ही स्पष्ट हो जाती है.’’

उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में सबसे बड़ा मुद्दा कानून एवं व्यवस्था का है. अखिलेश यादव राज्य के मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के गृह मंत्री भी हैं और इसलिए वे अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते हैं. क्योंकि आज बहन बेटियां स्कूल जाने से डर रही है, प्रदेश में जवाहर बाग और बुलंदशहर जैसी घटनाएं घट रही है.

BJP का SP-BSP पर करारा हमला, कहा- ‘बबुआ-बुआ ने यूपी को बर्बाद कर दिया

नीचे तक नहीं पहुंच रही हैं केंद्र की योजनाएं

बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने आरोप लगाया कि केंद्र की योजनाएं नीचे तक नहीं पहुंच रही हैं और इसका उदाहरण प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना है जिसके लिए राज्य सरकार अभी तक एजेंसी तक तय नहीं कर पायी है. यह संवेदनहीनता का उदाहरण है.

वहीं, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि नोटबंदी ने उत्तर प्रदेश में बबुआ अखिलेश यादव और बुआ मायावती दोनों को परेशान कर दिया है और दोनों को जनता को यह बताना चाहिए कि वे नोटबंदी से इतने परेशान क्यों हैं ?

नकवी ने कहा कि नोटबंदी ने उत्तर प्रदेश में बबुआ और बुआ दोनों को परेशान कर दिया है. नोटबंदी का बेतुका विरोध कर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी दोनों का ही चेहरा जनता के सामने बेपर्दा हुआ है. जिन लोगों का काला धन एक ही रात में रद्दी बन कर रह गया उनको नोटबंदी ने चिंता में डाल दिया.

उन्होंने दावा किया, ‘‘ बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार को बनने से कोई नहीं रोक सकता. सिर्फ बीजेपी ही उत्तर प्रदेश को तरक्की के रास्ते पर ले जा सकती है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
मां करती रही बेटे का इंतजार, मौत के बाद भी नहीं आया, इंसानियत ने निभाया धर्म
मां करती रही बेटे का इंतजार, मौत के बाद भी नहीं आया, इंसानियत ने निभाया धर्म
नागपुर: नाबालिग के रेप का आरोपी कस्टडी में मांग रहा पिज्जा और मुलायम बिस्तर
नागपुर: नाबालिग के रेप का आरोपी कस्टडी में मांग रहा पिज्जा और मुलायम बिस्तर
'हमसे वादा किया गया था कि...', सदन की कार्यवाही पर बोलीं सपा सांसद इकरा हसन
'हमसे वादा किया गया था कि...', सदन की कार्यवाही पर बोलीं सपा सांसद इकरा हसन

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget