एक्सप्लोरर

बिहार: कांग्रेस को बड़ा झटका, एयरस्ट्राइक के सबूत मांगने से नाराज बिनोद शर्मा ने छोड़ी पार्टी

बिनोद शर्मा कांग्रेस के द्वारा पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने से नाराज थे. उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान ने बालाकोट में आतंकवादियों के शिविरों पर हवाई हमले पर सवाल उठाकर जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं तथा आम लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है.

पटना: बिहार में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता बिनोद शर्मा ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा है कि पार्टी को बालाकोट हवाई हमले के सबूत नहीं मांगने चाहिये थे. संसदीय चुनाव से ठीक पहले बिनोद के इस्तीफे को कांग्रेस के लिये बड़ा झटका माना जा रहा है.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को संबोधित करते हुए एक पत्र में बिनोद शर्मा ने कहा कि पार्टी आलाकमान ने बालाकोट में आतंकवादियों के शिविरों पर हवाई हमले पर सवाल उठाकर जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं तथा आम लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है.

वरिष्ठ नेता ने यह भी कहा कि उन्होंने राहुल गांधी को बीते एक महीने में राज्य के पार्टी कार्यकर्ताओँ की भावनाओँ से अवगत कराने के लिये कई बार पत्र लिखा लेकिन उनके अनुरोधों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया. शर्मा ने आरोप लगाया कि कुछ कांग्रेस नेता "पार्टी के दिग्गजों जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के बताये रास्तों से भटक गए हैं."

बिनोद शर्मा ने कहा कि हवाई हमलों के बार-बार सबूत मांगना "शर्मनाक तथा बचकाना" है. "मैं तीस साल तक सेवा करने के बाद भारी मन से कांग्रेस से इस्तीफा दे रहा हूं. पार्टी हाईकमान ने सेना का मनोबल गिराकर भावनाओँ को ठेस पहुंचाई है. इससे आतंकवादियों का जोश बढ़ा है."

बता दें कि शर्मा बिहार कांग्रेस के महासचिव रह चुके हैं. उन्होंने 1996 में कांग्रेस के टिकट पर पालीगंज विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार मिली थी. वह 1996 से 2000 के बीच एनएसयूआई की बिहार ईकाई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

सुबह की ताजा खबरें: इलेक्शन कमीशन ने कहा- चुनाव प्रचार में सैनिकों की फोटो का इस्तेमाल न हो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Ambala News: अंबाला में टांगरी नदी का पानी घरों में घुसा, लोगों में सामान बचाने की जद्दोजहद
अंबाला में टांगरी नदी का पानी घरों में घुसा, लोगों में सामान बचाने की जद्दोजहद
शिमला में CM सुक्खू ने किया अत्याधुनिक 3-टेस्ला MRI का शुभारंभ, 5 अस्पतालों में बनेंगे ऑटोमेशन लैब
शिमला में CM सुक्खू ने किया अत्याधुनिक 3-टेस्ला MRI का शुभारंभ, 5 अस्पतालों में बनेंगे ऑटोमेशन लैब
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल

Embed widget