एक्सप्लोरर

हर पार्टी के लोग चाहते हैं कि उनका नेता मुख्यमंत्री बने, इसमें एतराज क्या है: उपेंद्र कुशवाहा

मीडिया ने जब उनसे यह सवाल पूछा कि आपकी पार्टी के लोग आपको मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं, इस सवाल का जवाब देते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इसमें एतराज क्या है. हर पार्टी के लोग चाहते हैं कि उनका नेता मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री हो.

पटना: दिल्ली में नीतीश कुमार और अमित शाह की मुलाकात के बाद अब उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सीट बंटवारे पर कोई बात होगी तो मीडिया को इसकी जानकारी दी जाएगी. सीट बंटवारे को लेकर बीजेपी की बात सिर्फ जेडीयू से हो रही है, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इसको लेकर बारी-बारी से बात होगी. कितनी सीटें मिलने की उम्मीद है, इस पर भी उन्होंने कहा कि जब बात होगी तब वे बताएंगे.

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के महागठबंधन में शामिल करने के प्रस्ताव पर कुशवाहा ने कहा कि उनकी बात का कोई अर्थ नहीं है. वहीं अलग खेमा बनाने की बात को खारिज करते हुए कुशवाहा ने कहा कि ये सब बातें हवा में हैं, मैं इसका जवाब नहीं देता.

मीडिया ने जब उनसे यह सवाल पूछा कि आपकी पार्टी के लोग आपको मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं, इस सवाल का जवाब देते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इसमें एतराज क्या है. हर पार्टी के लोग चाहते हैं कि उनका नेता मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री हो. लेकिन जहां गठबंधन की बात होती है वहां गठबंधन ही चीजों को तय करता है और उसमें शामिल दलों के लोग उस बात को मानते हैं. लेकिन जहां तक पार्टी का सवाल है, उनके लोग चाहते हैं कि उनका नेता प्रधानमंत्री बने, उनके नेता मुख्यमंत्री बने, इसमें क्या दिक्कत है!

इस दौरान बातचीत में आरएलएसपी अध्यक्ष ने एक बार फिर कोलेजीयम सिस्टम पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कोलेजीयम सिस्टम की वजह से न्यायपालिका में लोकतंत्र नहीं है. वहां समाज के सभी पार्ट का रिप्रेजेंटेशन नहीं है. वहां दलितों, पिछड़ों, अतिपिछड़ों की संख्या नहीं है.

कुशवाहा ने कहा कि मेरिट वाले गरीब ब्राह्मण परिवार का लड़का भी चाहे तो वह सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट का जज बने तो उसके लिए रास्ता बंद है. कोलेजियम सिस्टम की वजह से देश के 300-400 परिवार के लोग जज बन रहे हैं. न्याय मिलना और न्याय होते हुए दिखना दोनों जरूरी होता है. हम न्याय कर भी रहे हो और सामने वालों को लगेगा कि न्याय नहीं अन्याय कर रहे हैं तो यह भी गलत हो जाएगा. आज की तारीख में अगर न्याय होगा भी तो बहुत लोगों को भरोसा नहीं होगा कि न्याय हो रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget