एक्सप्लोरर

नीतीश को लेकर आरजेडी में दो राय, तेजस्वी ने किया चैलेंज तो रघुवंश प्रसाद सिंह दे रहे हैं साथ आने का ऑफर

तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार को अकेले चुनाव लड़ने के लिए चैलेंज कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ पार्टी के सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह, नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल होने का ऑफर दे रहे हैं. अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं लेकिन पार्टी में नीतीश को लेकर दो तरह की राय है.

पटना: इस बार के लोकसभा चुनाव में लालू यादव की पार्टी आरजेडी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. पार्टी उससे उबरने की कोशिश में है और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है. हार के बाद तेजस्वी यादव खुद पार्टी को फिर से पटरी पर लाने की पूरी कोशिश में लगे हैं. राज्य में आरजेडी का मुकाबला जेडीयू-बीजेपी गठबंधन से है जो फिलहाल सत्ता पर काबिज है.

वहीं नीतीश कुमार को लेकर आरजेडी में दो तरह की राय है. तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार को अकेले लड़ने की चुनौती दे रहे हैं तो पार्टी के कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह नीतीश कुमार को साथ लाने की बात कर रहे हैं. तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, ''माननीय नीतीश कुमार जी की अपनी कोई ताक़त नहीं. आजतक ना कभी अकेले चुनाव लड़ा और ना 15 वर्ष CM रहने के बावजूद भी अकेले लड़ने की क्षमता. बिहार के प्रत्येक दल के साथ समय-समय पर उन्होंने गठबंधन किया है और सभी के साथ हमेशा उन्होंने ही गठबंधन तोड़ विश्वासघात किया है और ऐसा करते रहेंगे.''

उधर रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि अगर नीतीश कुमार बीजेपी से अलग होते हैं तो जरूर बात होगी. रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा, ''गैर भाजपा एकजुट होगा तभी हम भाजपा को पछाड़ सकते हैं. जहां तक जदयू की बात है तो इसपर जदयू ही बता सकती है. हमारी चाहत है कि गैर भाजपा जो भी दल है वो साथ आएं. अभी नीतीश जी भाजपा के पिछलग्गू बने हुए हैं अगर वो वहां से अलग होकर आते हैं तो हम इसपर विचार करेंगे. पहले उनको बीजेपी से अलग होना होगा तभी कुछ विचार किया जा सकता है.''

यह पहली दफा नहीं है जब रघुवंश प्रसाद सिंह ने नीतीश को महागठबंधन में आने का ऑफर दिया हो. लोकसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने ऐसा कहा था. हालांकि आरजेडी पहले ही ये एलान कर चुकी है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ही पार्टी का चेहरा होंगे. लेकिन बीच-बीच में नीतीश कुमार को लेकर आरजेडी नेताओं का बयान भविष्य को लेकर कई तरह के संकेत देते हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम के कई इलाकों में 36 घंटे से बत्ती गुल, फैक्ट्रियों में काम ठप
गुरुग्राम के कई इलाकों में 36 घंटे से बत्ती गुल, फैक्ट्रियों में काम ठप
UP MLC चुनाव: OBC पार्टी का बड़ा दावा, कहा- राजीव यादव भारी मतों से जीतेंगे
UP MLC चुनाव: OBC पार्टी का बड़ा दावा, कहा- राजीव यादव भारी मतों से जीतेंगे
'माफियाओं को...', अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात पर राज्यसभा MP डॉ. संगीता बलवंत
'माफियाओं को...', अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात पर राज्यसभा MP डॉ. संगीता बलवंत
दिल्ली EV पॉलिसी से ऑटो चालक नाराज, 15 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी
दिल्ली EV पॉलिसी से ऑटो चालक नाराज, 15 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget