एक्सप्लोरर

सुशील मोदी का आरोप, कहा- बिहार के सबसे बड़े जमींदार हैं लालू यादव

सुशील मोदी ने कहा, ‘‘अब तो यह अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो गया है कि आरजेडी सुप्रीमो ने इस तरह से कितनी जमीनें हासिल की. ऐसे और भी मामले सामने आ सकते हैं. ऐसा लगता है कि खुद को गरीबों का नेता कहने वाले लालू यादव बिहार के सबसे बड़े जमींदार के तौर पर सामने आते जा रहे हैं.’’

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के परिवार के खिलाफ जमीन के अनियमित लेन-देन के ताजा आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री राज्य के सबसे बड़े जमींदार साबित हो रहे हैं. बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि बिहार में जब आरजेडी का शासन था, उस वक्त लालू यादव ने कई बैनामा के जरिए पटना के पास करीब 2.5 एकड़ की शानदार जमीन खरीदी थी.

सुशील मोदी ने यह आरोप भी लगाया कि कुछ साल पहले उस जमीन की पट्टा लालू यादव के छोटे बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नाम कर दिया गया. यह 91 साल की अवधि के लिए किया गया जिस दौरान उस व्यक्ति को सालाना महज 20,000 रुपए की रकम अदा करनी होगी जिसके नाम पर लीज है.

हाल के महीनों में लालू यादव के परिवार पर कई ऐसे आरोप लगा चुके सुशील मोदी ने कहा , ‘‘1990 और 2005 के बीच , जिसे बिहार में लालू-राबड़ी शासनकाल भी कहा जा सकता है, 255 डेसिमल जमीन, जो करीब 2.5 एकड़ हुई, खरीदी गई. आरजेडी सुप्रीमो के बड़े भाई के दामाद से जुड़े लोगों के पक्ष में क्रियान्वित डीड के जरिए जमीन खरीदी गई, जो यहां एक पशुविज्ञान कॉलेज में फोर्थ ग्रेड के कर्मी थे.’’

बिहार के वित्त मंत्री ने कहा , ‘‘13 जून 2012 को कुल छह लोगों के मालिकाना हक वाली जमीन के पूरे हिस्से की लीज तेजस्वी यादव के नाम कर दी गई. पट्टे की अवधि 31 मई 2101 को खत्म होगी यानी जब आरजेडी के संभावित उत्तराधिकारी 110 साल के हो चुके होंगे. ’’

सुशीम मोदी ने कहा, ‘‘समूची अवधि के लिए तेजस्वी यादव की ओर से भुगतान किया जाने वाला सालाना किराया महज 20,000 रुपये तय किया गया है जबकि मौजूदा दरों के हिसाब से इसे पांच लाख रुपए से ज्यादा होना चाहिए था. ’’ उन्होंने कहा , ‘‘सवाल है कि कौन लाखों की जमीन खरीदकर उसे किसी को कौड़ियों के भाव लीज पर दे देगा? साफ तौर पर आरजेडी सुप्रीमो ने जमीन खरीदने के लिए अपना काला धन भेजा, दूर-दराज के रिश्तेदारों के नाम इसे रजिस्ट्रेशन कराया ताकि इनकम टैक्स के झमेलों से बच सकें और तब 91 साल की लीज के जरिए इसे अपनी कई पीढ़ियों के लिए सुरक्षित कर लिया. ’’

बीजेपी नेता ने कहा, ‘‘अब तो यह अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो गया है कि आरजेडी सुप्रीमो ने इस तरह से कितनी जमीनें हासिल की. ऐसे और भी मामले सामने आ सकते हैं. ऐसा लगता है कि खुद को गरीबों का नेता कहने वाले लालू यादव बिहार के सबसे बड़े जमींदार के तौर पर सामने आते जा रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों को इस पर ध्यान देकर कार्रवाई करनी चाहिए. हम इन संपत्तियों के बारे में चुनाव आयोग को भी लिखेंगे जिसे परिवार के किसी सदस्य ने घोषित नहीं किया है. ’’

इराक में आईएसआईएस के आतंकवादियों की तऱफ से बिहार के कुछ लोगों को बंधक बना लिए जाने के बारे में पूछे जाने पर सुशील मोदी ने कहा , ‘‘ यह ऐसा क्षेत्र है जहां पूर्णत : गृह युद्ध हो रहा है. बहरहाल , केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार हजारों भारतीयों को सुरक्षित बचाने में कामयाब रही है. मुझे यकीन है कि बाकी लोगों को भी सुरक्षित स्वदेश लाया जाएगा. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: बादलों का डेरा, बारिश से ट्रैफिक जाम, 12 अगस्त के लिए IMD का अपडेट
दिल्ली: बादलों का डेरा, बारिश से ट्रैफिक जाम, 12 अगस्त के लिए IMD का अपडेट
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget