एक्सप्लोरर

Bihar Shikhar Sammelan: चिराग पासवान बोले- 2019 में नहीं बदलेगा 'मौसम'

चिराग पासवान ने कहा कि 2019 में देश का मौसम नहीं बदलने वाला. हम जीतने वाले हैं''. हालाकि उन्होंने अपने सहयोगी दलों पर राम मंदिर के मुद्दे पर निशाना साधा.

Bihar Shikhar Sammelan: लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान एबीपी न्यूज़ के बिहार शिखर सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की सराहना की और विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 2019 में देश का 'मौसम' नहीं बदलने वाला है. बिहार को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में एनडीए कम से कम 35 सीटें जीतेगी.

एसपी-बीएस गठबंधन मजबूत

हाल में ही हुए SP-BSP गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि ये दो ऐसे मालिकों का गठबंधन है जिनके पास आय से ज्यादा संपत्ति है. ये दो भ्रष्ट नेताओं का गठबंधन है. दोनों एक साथ आए हैं तो मजबूत जरूर हैं लेकिन हम अपने कुनबे को मजबूत करने में लगे हैं.

राम मंदिर सिर्फ चुनावी मुद्दा नहीं होना चाहिए

अपने सहयोगी शिवसेना और बीजेपी पर राम मंदिर के मुद्दे को लेकर हमला करने को लेकर उन्होंने कहा कि जब शिवसेना या बीजेपी चुनाव आते ही राम मंदिर का मुद्दा उठाती है तो मुझे लगता है विकास ही हमारा एक मात्र मुद्दा होना चाहिए. 2014 में भी हम इसी मुद्दे पर जीते थे. राम मंदिर पर न्यायालय का जो भी फैसला होगा स्वीकार करेंगे. आप इसे एक एजेंडा तो बना सकते हैं लेकिन यही एक मात्र मुद्दा नहीं हो सकती. मुझे लगता है बेरोजगारी, किसानों की आत्महत्या जैसे मुद्दे भी हैं. आप चार साल तक राम मंदिर पर काम कर सकते थे लेकिन चुनाव आते ही इसको मुद्दा नहीं बनाना चाहिए..

नोटबंदी पर अब तक नहीं मिला जवाब

नोटबंदी का सफलता को लेकर वित्त मंत्री से ट्वीट कर सवाल पूछने को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा,'' जवाब मुझे अब तक नहीं मिला. उस फैसले का हमको क्या लाभ हुआ यह जानने का बतौर सांसद हमारा हक है. जब लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या फायदा हुआ तो मैं चाहते हूं कि मैं फैक्ट के साथ उनको इसकी सफलता के बारे में बताऊं. जो मुझे पता होना चाहिए.

हाजीपुर से कौन लड़ेगा चुनाव

परिवार की पारंपरिक सीट हाजीपुर से इस बार कौन चुनाव लड़ेगा ? इस सवाल के जवाब में चिराग पासवान ने साफ किया कि उनके पिता रामविलास पासवान इस बार हाजीपुर से चुनाव नहीं लड़ेंगे. तोे क्या उनकी मां हाजीपुर से उम्मीदवार हो सकती हैं ? इस पर चिराग ने कहा, ''मां को हम लोगों ने कहा था लेकिन वह घर संभालना चाहती हैं. अब इसका फैसला पार्लियामेंट्री बोर्ड करेगी. मां पूरी तरह सक्रिय राजनीति से दूर रहती हैं.' चिराग पासवान ने कहा कि वह इस बार भी जमुई से चुनाव लड़ने वाले हैं

तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार

तेजस्वी यादव के बयान पर चिराग ने कहा कि किसी के दिशा निर्देश पर चलने की मुझे कोई जरूरत नहीं है. हमारी पार्टी की अपनी अलग लाइन है. मेरे अपने मुद्दे हैं. मेरे पास अपना विवेक है. तेजस्वी यादव के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहूंगा. दरअसल तेजस्वी ने कहा था कि चिराग पासवान जो बोलते हैं उसके पीछे नीतीश कुमार का हाथ है.

गरीब सवर्णों के लिए आरक्षण का समर्थन

गरीब सवर्णों के आरक्षण को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसे लाभदायक बताया. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के संविधान में भी इसका जिक्र है. जो लोग इसका विरोध करते हैं वे गरीब का विरोध करते हैं. जब हम यूपीए सरकार में तब भी हमलोगों ने इसकी मांग की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
UP Weather: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
दिल्ली-NCR का मौसम हुआ सुहाना, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; पार 6 डिग्री तक गिरा
दिल्ली-NCR का मौसम हुआ सुहाना, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; पार 6 डिग्री तक गिरा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget