एक्सप्लोरर

बिहार: शेल्टर होम से लापता 7 लड़कियों में से 6 को पुलिस ने ढूंढ निकाला

मामले पर दरभंगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पटना से पुलिस की टीम यहां लापता लड़कियों की तलाश में आयी थी. पूछताछ के दौरान पुलिस को लड़कियों के यहां होने का पता चला था.

पटना: बिहार के मोकामा में एक आश्रय गृह से शनिवार को सात नाबालिग लड़कियों के फरार होने के कुछ घंटों बाद इनमें से छह लड़कियां दरभंगा जिले में मिल गयी हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी. दरभंगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बाबू राम ने बताया, ‘‘छह नाबालिग लड़कियां शनिवार शाम को गंगौली गांव में मिलीं. यह गांव सकतपुर पुलिस थाना अंतर्गत आता है.’’

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पटना से पुलिस की टीम यहां लापता लड़कियों की तलाश में आयी थी. पूछताछ के दौरान पुलिस को लड़कियों के यहां होने का पता चला था. इनमें से एक लड़की गंगौली गांव की रहने वाली है. एसएसपी ने बताया कि यह लड़की पांच अन्य के साथ गांव में मिली और यहां आयी पुलिस टीम ने उन्हें पूछताछ के लिये हिरासत में ले लिया है.

विपक्षी दलों ने बिहार में एनडीए सरकार की आलोचना करते हुए कहा आरोप लगाया कि ये पांचों लड़कियां सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई द्वारा यौन उत्पीड़न कांड की जांच में गवाह हैं. उन्होंने दावा किया कि उनका गायब होना एक ‘साजिश’ है जिसे सत्तारूढ़ पार्टी ने ‘सत्ताधारियों’ को बचाने के लिये रचा है. समाज कल्याण विभाग के निदेशक राज कुमार ने बताया, ‘‘मोकामा स्थित आश्रय गृह से शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे के आसपास सात नाबालिग लड़कियां एक खिड़की की ग्रिल तोड़कर भाग गईं. यहां उनके हिंसक व्यवहार को सुधारने की कवायद चल रही थी.’’

समाज कल्याण विभाग के निदेशक ने कहा कि अभी यह पता लगाया जाना बाकी है कि क्या इन लड़कियों में मुजफ्फरपुर बालिका गृह की लड़कियां भी थीं. राजधानी पटना से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित आश्रय गृह से फरार हुई लड़कियों को पता लगाने के लिये श्वान दस्ते और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली गई.

इस बीच विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, ‘‘मुख्यमंत्री समेत पूरे तंत्र को बचाने के लिए मुजफ्फरपुर बलात्कार कांड की पांच गवाह लड़कियां मोकामा शेल्टर होम से गायब की गईं. भगवान इन अनाथ बच्चियों को दरिंदों से बचाए. काले पाप से किए काले मुंह को बचाने के लिए सत्ताधारियों को क्या-क्या नहीं करना पड़ रहा है.

वहीं, राबड़ी देवी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह बताना चाहिए कि वह इतने डरे हुए क्यों हैं.’’ आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने इस घटना पर नीतीश सरकार की निंदा की है. कांग्रेस विधान पार्षद प्रेम चंद्र मिश्रा ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि मुजफ्फरपुर मामले में कुछ लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट को मोकामा से लड़कियों के गायब होने पर संज्ञान लेना चाहिए.’’

यह भी पढ़ें-

धारा 370 से जुड़े सवाल पर मांझी ने की नीतीश की तारीफ जन्मदिन राशिफल, 24 फरवरी: आज है जन्मदिन तो ये महीने हैं बेहद खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget