एक्सप्लोरर

शेल्टर होम कांड: नीतीश ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुज़फ़्फ़रपुर की घटना पर हम शर्मसार हैं

आखिरकार सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर शेल्टर होम में हुए रेप कांड पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है. देश को हिलाकर रख देने वाले इस जघन्य अपराध को उन्होंने शर्मसार करार दिया है. उन्होंने ये भी सवाल उठाया है कि ऐसा करने वाले आखिर किस मानसिकता के लोग हैं.

पटना: बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर शेल्टर होम में हुए रेप कांड पर आखिरकार राज्य के सीएम नीतीश कुमार ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है. देश को हिलाकर रख देने वाले इस जघन्य अपराध को उन्होंने शर्मसार करार दिया है. उन्होंने ये भी सवाल उठाया है कि ऐसा करने वाले आखिर किस मानसिकता के लोग हैं.

राज्य के मुख्यमंत्री ने मामले पर पहली बार बोलते हुए कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच हो रही है. साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि उन्होंने एडवोकेट जेनरल से कहा है कि हाईकोर्ट की मॉनिटरिंग में सीबीआई जांच होनी चाहिए.

बिहार जैसे राज्य की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए फेमस नीतीश ने इस घिनौनी घटना पर कहा कि इसका ध्यान रखना होगा कि मामले में कोई बचने ना पाए. ये भी देखना होगा कि हमारे सिस्टम में क्या दिक्कतें हैं. उन्होंने कहा कि जो किया गया है वो पाप है और इसकी सज़ा तो मिलनी ही चाहिए.

सुप्रीम कोर्ट ने लिया मामले का स्वत: संज्ञान बिहार के मुजफ्फरपुर में लड़कियों के साथ हुए रेप के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को स्वत: संज्ञान लिया जिसके बाद इसने बिहार और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया. अदालत ने दोनों ही सरकारों से विस्तृत जानकारी मांगी है. साथ ही शीर्ष अदालत ने मुजफ्फरपुर मामले में रेप पीड़िताओं का इंटरव्यू प्रसारित नहीं करने का निर्देश दिया और कहा कि उन्हें बार-बार अपने अपमान को दोहराने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कथित रेप पीड़ितों की तस्वीरों का रूप बदलकर भी इलेक्ट्रानिक मीडिया पर प्रसारित नहीं किया जा सकता है. अदालत ने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) से भी सहायता मांगी है. मुजफ्फरपुर शेल्टर हाउस मामला इस साल की शुरुआत में प्रकाश में आया था जब बिहार समाज कल्याण विभाग ने टीआईएसएस द्वारा किए गए सोशल ऑडिट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की.

पूरे मामले की जांच सीबीआई कर रही है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 34 नाबालिग लड़कियों के साथ महीनों तक रेप किया गया. प्रशासन पर आरोप है कि रेप की रिपोर्ट आने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई. आपको बता दें कि मुजफ्फपुर मामले को लेकर विपक्षी दल लगातार नीतीश सरकार पर निशाना साध रही है. इसे लेकर कल वामदलों ने बिहार बंद बुलाया था. बंद का आरजेडी और कांग्रेस भी समर्थन किया था.

वीडियो: देखें, एनआरसी का पूरा भाषण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget