एक्सप्लोरर

बिहार: सीटों पर महागठबंधन में कवायद शुरू, रघुवंश प्रसाद सिंह बोले- ताकत के हिसाब से मिलेगा सम्मान

महागठबंधन में सीटों के बंटवारे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सीटों के हिसाब से जिस पार्टी की ताकत जहां होगी, उसके अनुसार उचित सम्मान दिया जाएगा.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के मद्देनज बिहार में बीजेपी और जेडीयू में सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत का सिलसिला जारी है. इस बीच आरजडी और कांग्रेस के बीच राज्य में सीटों के बंटवारे पर कवायद शुरू हो गई है. आरजेडी उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा, ‘‘ कांग्रेस के साथ पहले से ही गठबंधन चला आ रहा है और आने वाले लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर कोई समस्या नहीं आएगी. हमारा एक ही लक्ष्य- बीजेपी को हराना है.’’

महागठबंधन में सीटों के बंटवारे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सीटों के हिसाब से जिस पार्टी की ताकत जहां होगी, उसके अनुसार उचित सम्मान दिया जाएगा. एनडीए की सहयोगी उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी के महागठबंधन में शामिल होने को लेकर में बातचीत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने साफ तौर पर कुछ नहीं कहा.

आरजेडी नेता ने कहा कि कुशवाहा खुद कह चुके हैं कि वह स्वादिष्ट खीर बनाएंगे. इससे पूरी बात स्पष्ट हो जाती है. अभी वह केंद्र में मंत्रिपरिषद में हैं, ऐसे में अभी तत्काल कोई जल्दबाजी नहीं हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की बीजेपी सरकार दुर्भावना की वजह से लालू प्रसाद समेत पार्टी नेताओं को निशाना बना रही है.

रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार की नीतीश सरकार और केंद्र की मोदी सरकार की विफलताओं को उजागर करने लिए उनकी पार्टी ने जन आन्दोलन की तैयारी की है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर जनवरी 2019 से जन आंदोलन और जेल भरो अभियान शुरू करेगी. इसके लिए आरजेडी के कार्यकर्ता अलग-अलग चरणों में पंचायत स्तर पर लोगों से संपर्क कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि 30 सितंबर से 15 अक्तूबर तक आरजेडी महात्मा गांधी, राम मनोहर लोहिया और जय प्रकाश नारायण को समर्पित अभियान चलाएगी. लोगों को राज्य सरकार और केंद्र सरकार की विफलताओं की जानकारी देगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आर्मी अफसर के बेटे की मौत के 4 दिन बाद भी नहीं हुई FIR? जवाबदेह कौन
आर्मी अफसर के बेटे की मौत के 4 दिन बाद भी नहीं हुई FIR? जवाबदेह कौन
लालकृष्ण आडवाणी जब रथ लेकर निकले..., चंदा चोरी पर बोले अखिलेश के चाचा
लालकृष्ण आडवाणी जब रथ लेकर निकले..., चंदा चोरी पर बोले अखिलेश के चाचा
योगी सरकार में पढ़ाई का सपना अब आसान, छात्रों की कर रही है मदद
योगी सरकार में पढ़ाई का सपना अब आसान, छात्रों की कर रही है मदद
बेटियों ने रचा इतिहास! योगी सरकार में पॉलिटेक्निक में टॉप-10 पर कब्जा
बेटियों ने रचा इतिहास! योगी सरकार में पॉलिटेक्निक में टॉप-10 पर कब्जा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget