एक्सप्लोरर

आरजेडी का दावा- जेडीयू के 30-35 विधायक संपर्क में, नीतीश कुमार के मंत्री ने दिया ये जवाब

आरजेडी विधायक विजय प्रकाश ने कहा कि जेडीयू के 30 से 35 विधायक संपर्क में हैंइसपर नीतीश कुमार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बजट सत्र के बाद सब पता चलेगा

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले आरजेडी और जेडीयू के बीच एक बार फिर विधायकों के पाला बदलने का खेल शुरू होने वाला है. दोनों दल अपने अपने दावे कर रही है. आरजेडी ने तेजस्वी यादव को तो एनडीए ने नीतीश कुमार को अपना चेहरा घोषित किया हुआ है. इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं. राज्य में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं.

बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने दावा किया कि बिहार विधानसभा के बजट सत्र के बाद आरजेडी और कांग्रेस के कई विधायक जेडीयू में आ सकते हैं. ये दावा अशोक चौधरी ने तब किया जब आरजेडी के विधायक और तेजस्वी यादव के करीबी विजय प्रकाश ने कहा कि जेडीयू के 30 से 35 विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं और कभी भी पाला बदल सकते हैं.

आज आरजेडी नेता विजय प्रकाश ने दावा किया कि एनडीए को हम तोड़ना क्यों चाहेंगे. हम नीतीश कुमार नहीं हैं. हम बीजेपी नहीं जो देश और जनता को बरगला कर अपने पक्ष में करना चाहते हैं. बिहार में खुद लोग हमारे साथ आना चाहते हैं और आएंगे. हम लोग किसी को पूछने के लिए नहीं जाते हैं. जेडीयू के लोग आरजेडी में आना चाह रहे हैं. रांची में लालू प्रसाद यादव से मिलने जेडीयू के एक एमएलसी भी गए. लगभग 30 से 35 विधायक संपर्क में हैं.

पाला बदलने वालों को टिकट की गारंटी नहीं- विजय प्रकाश हालांकि, विजय प्रकाश ने ये तुरंत साफ किया कि वे लोग अगर आएंगे तो टिकट की गारंटी नहीं है. पहली प्राथमिकता अपने दल के कार्यकर्ताओं को दी जाएगी, जिन्होंने मुश्किल में साथ दिया है. जिन्होंने लालू यादव और तेजस्वी यादव को ताकत दी. इसलिए पहले अपने कार्यकर्ताओं का खयाल रखा जाएगा और बाद में दूसरों पर विचार किया जाएगा.

बजट सत्र के बाद सब पता चल जाएगा- अशोक चौधरी

वहीं आरजेडी के इस दावे की हवा निकालते हुए बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बजट सत्र के बाद पता चल जाएगा कि हकीकत क्या है. अशोक चौधरी ने कहा, ''कौन कहता है हमारे 30-35 विधायक इधर से उधर जाने वाले हैं. ये सिर्फ हवा पानी बनाने के लिए है. जावेद इकबाल अंसारी, लालू प्रसाद यादव से मिलने गए. इसके बाद ये लोग बोल रहे है कि 30 से 35. क्या हाल होगा इनलोगों का अभी कुछ दिन रुक जाइए. बजट सत्र के बाद, आरजेडी और कांग्रेस के कितने लोग संपर्क में हैं. अभी तुरंत पता चल जाएगा.''

मंत्री ने आगे कहा, ''ये तो दिखेगा की जनता किसके साथ है. कितने लोग संपर्क में हैं और कौन किधर है. जिसका चेहरा मजबूत होता है, लोग उसके साथ जाते हैं. कौन नहीं जानता है कि पूरे प्रदेश में नीतीश कुमार का चेहरा चुनाव जिताने की हैसियत रखता है. एनडीए के विधायक कैसे चले जाएंगे टूटकर...बजट सत्र खत्म होने दीजिए, उसके एक या दो महीने के बाद देखिएगा कि क्या होगा.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC के सामने घाटे से अधिक सुरक्षा की चुनौती
आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC के सामने घाटे से अधिक सुरक्षा की चुनौती
UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget