एक्सप्लोरर

हो चुका है विचार, देंगे उखाड़, कहीं के नहीं रहेंगे नीतीश कुमार- पप्पू यादव

बिहार में पोस्टर वॉर शुरू हो गया है. जेडीयू ने नारा दिया कि क्यों करें विचार ठीके तो है नीतीश कुमार. इसके जवाब में आरजेडी ने कहा कि क्यों न करें विचार, बिहार जो है बीमार. अब पप्पू यादव ने शेयर किया कि हो चुका है विचार, देंगे उखाड़, कहीं के नहीं रहेंगे नीतीश कुमार.

पटना: बिहार में जनता दल युनाइटेड के एक नारा लिखे होर्डिंग लगाने के बाद से ही राज्य में स्लोगन पॉलिटिक्स शुरू हो गई है. कोई भी दल इस राजनीति में पीछे नहीं रहना चाह रहा है. राजनीतिक दल सोशल साइटों पर भी स्लोगन के जरिए विरोधियों पर जहां हमले कर रहे हैं, वहीं वे अपनी बात भी रख रहे हैं. सत्ताधारी जेडीयू ने पटना स्थित प्रदेश कार्यालय के नजदीक सोमवार को एक होर्डिंग लगाया, जिसपर एक नया नारा लिखा था -'क्यों करें विचार, ठीके तो है नीतीश कुमार'.

जेडीयू के इस नारे के जवाब में राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के कार्यकर्ताओं ने 'क्यों न करें विचार, बिहार जो है बीमार' नारे वाला बैनर लगा दिया. जेडीयू के प्रवक्ता संजय सिंह कहते हैं, "जेडीयू का यह नारा लोगों के बीच से आया है. लोग मानते हैं कि जब बिहार नई ऊंचाइयां छू रहा है, तब अन्य लोगों पर विचार करने की क्या जरूरत है." पार्टी के सचिव रविंद्र कुमार सिंह पार्टी के नारे को 'हिट' बताते हुए कहते हैं कि पार्टी इस नारे के जरिए लोगों को जो संदेश देना चाहती थी, वह देने में कामयाब हुई है. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव तक पार्टी द्वारा और भी नारों के जरिए संदेश दिया जाएगा.

इस बीच, जन अधिकार पार्टी के प्रमुख और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने ट्वीट कर एक नारे के जरिए नीतीश कुमार पर निशाना साधा- 'हो चुका है विचार, देंगे उखाड़, कहीं के नहीं रहेंगे नीतीश कुमार.'

इस बीच, आरजेडी की तरफ से सोशल मीडिया पर एक और नारा दिया गया, जिसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद को अगला मुख्यमंत्री बताया गया है. आरजेडी का यह नारा है- 'हमने कर लिया विचार, हमें चाहिए तेजस्वी सरकार.' आरजेडी की तरफ से जारी एक अन्य पोस्टर में राज्य में अपराध को लेकर सरकार पर निशाना साधा गया है. पोस्टर कुछ इस प्रकार है- 'पुलिस से डरने की अब रह गई है क्या दरकार, जब करे मन मार रहे गोली दो-चार, ठीके तो है नीतीश कुमार'.

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में अभी एक साल बाकी है लेकिन राजनीतिक दल अभी से नारों को लेकर एक-दूसरे से भिड़ गए हैं. आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी कहते हैं कि जेडीयू ने अपने पोस्टर में नीतीश कुमार को 'ठीके' बताकर स्थिति स्पष्ट कर अपनी मजबूरी बता दी है. उन्होंने कहा, "पिछले चुनाव में जेडीयू का नारा 'बिहार में बहार है, नीतीश कुमार है' दिया गया था लेकिन आज वही जेडीयू नीतीश कुमार को 'ठीके' बता रहा है."

इधर, बीजेपी भी इस पोस्टर वॉर में कूद गई है. बीजेपी नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी कहते हैं कि "पोस्टर के जरिए जनमत बनाने का अधिकार सभी दलों को है. कुछ लोग जनमत बिगाड़ने या राज्य की छवि धूमिल कर निवेशकों को डराने के लिए भी पोस्टर का दुरुपयोग कर रहे हैं." उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय भी बहुत सारे पोस्टर लगाए गए थे, लेकिन जनता ने किस पर भरोसा किया, किनके पोस्टर को रद्दी समझा यह सबके सामने है. सुशील मोदी हालांकि जेडीयू को भी इशारों ही इशारों में नसीहत देने से नहीं चूके.

सुशील मोदी ने ट्वीट किया, "राज्य विधानसभा चुनाव होने में जब एक साल से ज्यादा वक्त बचा है, तब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लिए यह चुनावी मोड में आने का नहीं, कार्यकाल की शेष अवधि में विकास के ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय है. हमारे यहां नेतृत्व को लेकर न कोई संशय है, न कोई अन्तर्कलह है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
दिल्ली के कथित ISI नेटवर्क में मुजफ्फरनगर कनेक्शन, गिरफ्तार युवकों के परिवार ने किया बड़ा दावा
दिल्ली के कथित ISI नेटवर्क में मुजफ्फरनगर कनेक्शन, गिरफ्तार युवकों के परिवार ने किया बड़ा दावा
Maharashtra Flood News: भारी बारिश से तबाह आलंदी के लिए 10 करोड़ की मदद, युद्धस्तर पर शुरू होंगे काम
महाराष्ट्र में भारी बारिश से तबाह आलंदी के लिए 10 करोड़ की मदद, युद्धस्तर पर शुरू होंगे काम
Jaipur News: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जयपुर: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget