एक्सप्लोरर

सीट बंटवारे पर उपेंद्र कुशवाहा की बीजेपी से नहीं हुई बात, कल पार्टी की बैठक में ले सकते हैं बड़ा फैसला

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सीट शेयरिंग में गतिरोध बना हुआ है और आगे बातचीत भी नहीं हो पा रही है. ऐसे में हम राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चर्चा करेंगे कि ऐसे में अब क्या करना चाहिए.

नई दिल्ली: पिछले कई हफ्तों से बिहार में एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर गहमागहमी जारी है. जब से ये एलान हुआ कि जेडीयू और बीजेपी बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेगी तब से उपेंद्र कुशवाहा नाराज चल रहे हैं. गुरुवार को वे सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए पटना से दिल्ली पहुंचे लेकिन उनकी बीजेपी नेताओं से बातचीत नहीं हुई. कुशवाहा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मिलने के लिए दिल्ली आए थे लेकिन शाह मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त हैं. अब कल यानि शनिवार को कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी की कार्यकारिणी की बैठक है. इसमें कुशवाहा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सीट शेयरिंग में गतिरोध बना हुआ है और आगे बातचीत भी नहीं हो पा रही है. ऐसे में हम राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चर्चा करेंगे कि ऐसे में अब क्या करना चाहिए. वहीं नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जिस तरह से अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया, नीच कह डाला इससे पूरी पार्टी आहत है. पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार के बयान पर भी चर्चा होगी. कुशवाहा ने एक बार फिर मांग की कि पिछली बार (2014) में जितनी सीटों पर लड़े थे उससे ज्यादा सीटें चाहिए, क्योंकि पार्टी पहले से मजबूत हुई है. बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कुशवाहा की पार्टी ने तीन  सीटों पर चुनाव लड़ा था और तीनों पर जीत दर्ज की थी. बाद में अरुण कुमार ने आरएलएसपी छोड़ दी और अपनी एक नई पार्टी बना ली.

सियासी गलियारे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि कुशवाहा एनडीए का साथ छोड़ सकते हैं. उधर बिहार जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ट नारायण सिंह ने कहा कि एनडीए मजबूत है और काफी अच्छी स्थिति में है, किसी के आने जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है. उपेंद्र कुशवाहा पर हम कोई टिप्पणी नहीं करते, हमारे प्रवक्ता भी संयम बरत रहे हैं. सीएम नीतीश कुमार ने कोई ऐसा बयान नहीं दिया, जब कोई खुद दूसरी धारा में जाना चाहता है उसे नहीं रोका जा सकता. कोई व्यक्ति किसी जाति का ठेकेदार नहीं हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
बिहार में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर CJP की दो टूक, 'भरोसे को…'
बिहार में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर CJP की दो टूक, 'भरोसे को…'
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी पर विवादित पोस्ट करने वालों पर एक्शन?
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी पर विवादित पोस्ट करने वालों पर एक्शन?

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget